धार । भेरूघाट में जंगलों में वन विभाग की लगातार सर्चिंग के बाद 5 दिनों के बाद पकड़ मे आया नरभक्षी तेंदुआ 2 वर्षीय बालिका को घायल कर उतार दिया था मौत के घाट

भेरूघाट में जंगलों में वन विभाग की लगातार सर्चिंग के बाद 5 दिनों के बाद पकड़ मे आया नरभक्षी तेंदुआ
2 वर्षीय बालिका को घायल कर उतार दिया था मौत के घाट

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) समीपस्थ भेरूघाट के जंगलों में ग्राम कड़दा में पिछले 5 दिनो से दिनो विभाग की टिम के द्वारा नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए डेरा डाले हुई थी। आखिरकार 5 दिनों के बाद टिम को नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने में सफलता हाथ लग गई है। रेंजर धर्मेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कड़दा के कक्ष क्रमांक 84 में रखे गये पिंजरे में शनिवार की देर शाम को नरभक्षी तेंदुआ पकड़ में आ गया है । जिसे पिंजरे सहीत सुरक्षित बाहर निकाल कर वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में अन्यत्र छोड़ दिया जावेगा। उल्लेखनिय है कि दिनांक 12 अक्टूबर को ग्राम कड़दा की रहने वाली 2 वर्षिय मासुम बालिका वर्षा पिता प्रभु ईमल्यार को नरभक्षी तेंदुए के द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। तेंदुए को पकड़ लिये जाने बाद ग्राम के लोगो ने भी राहत की सांस ली है लेकिन क्षेत्र में तेंदुए की संख्या अधिक होने से लोगो को सावधानी और सतर्कता रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *