अनुष्का शर्मा ने दुबई के होटल से शेयर कीं क्वारंटीन Pics, दूर लॉन में खड़े पत्नी को ‘हाय’ करते दिखे विराट कोहली , देखें फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। वो इस वक्त होटल में क्वारंटीन हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 विश्व कप मैच के लिए यूएई में मौजूद है। अनुष्का ने दुबई के होटल की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जहां भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 विश्व कप मैच के लिए ठहरी हुई है. अनुष्का शर्मा की इस लेटेस्ट पोस्ट को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. अनुष्का की तस्वीरों में विराट कोहली को भी देखा जा सकता है. गौरतलब है कि अनुष्का इस समय विराट के साथ क्वारंटीन हैं.

                                                               

अनुष्का ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें विराट कुछ दूर खड़े होकर नीचे लॉन से ‘हाय’ करते हुए भी देखे जा सकते हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘इन दो कैप्शन के बीच चूज नहीं कर सकी- Quarantine makes the heart fonder & Love in the time of bubble life # ओह, आप समझ गए!’ अनुष्का द्वारा इस पोस्ट को शेयर किए हुए अभी कुछ ही घंटे बीते हैं और इतने कम समय में पोस्ट को 19 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. रणवीर सिंह, सानिया मिर्जा जैसे कई सितारों ने भी अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर कमेंट किया है.

जानकारी के लिए बता दें कि 24 अक्टूबर को पहले टी-20 विश्व कप मैच के लिए दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत का पाकिस्तान के साथ मुकाबला है. इस मैच का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बात करें अनुष्का के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें साल 2018 की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *