
सोशल मीडिया यूजर्स हर प्लेटफार्म पर इतने एक्टिव होते हैं कि कुछ भी हो जाए वे तुरंत अपडेट शेयर करते हैं. उन यूजर्स की नजर इतनी तेज होती है कि फिर चाहे वो असली इंसान हो या उसकी तस्वीर, वे गलतियां ढूंढ ही लेते हैं. हालांकि कुछ लोगों का ध्यान इन बारीकियों पर नहीं जा पाता है. अब ऐसा ही कुछ हुआ है सोशल मीडिया पर, जहां एक सोशल मीडिया यूजर ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एक विज्ञापन में बड़ी गलती पकड़ ली है. अब उनकी गलती को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं.उस यूजर ने अमिताभ की पिक्चर में देखा कि बिग बी हाथ को फोटोशॉप किया गया है. बस फिर क्या था, लोग भी इस शख्स की बात से सहमत हो गए और उसकी नजर की तारीफ भी करने लगे.

अमिताभ बच्चन के विज्ञापन वाली इस तस्वीर को ट्विटर पर @yadsul नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा- क्या किसी ने गौर किया कि पिताजी के लंबे हाथ कितनी दूर तक जा रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि मॉडल कोई फिल्म स्टार नहीं है, और बिग-बी उसके साथ पोज नहीं देना चाहते थे! फोटोशॉप के लिए 10 में से 1 नंबर…1 नंबर महिला को दृढ़ता से पोज करने के लिए देंगे.

वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्चन साहब एक लड़की साथ खड़े हैं. ऐसा दिखाया जा रहा है कि वो दुल्हन के आउटफिट में खड़ी लड़की के पिता है. बिग-बी का बायां हाथ बेटी के कंधे के पास है. लेकिन, जब ध्यान से देखेंगे तो हाथ काफी अजीब सा लग रहा है. लोगों का मानना है कि फोटोशॉप के जरिए हाथ को वहां सेट किया है.