आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, १८ अक्टूबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:२४
सूर्यास्त: ? ०५:४५
चन्द्रोदय: ? १६:४७
चन्द्रास्त: ?२८:५६
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ?त्रयोदशी (१८:०७ तक)
नक्षत्र ?पूर्व भाद्रपद (१०:५० तक)
योग ? ध्रुव (२०:५९ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१८:०७ तक)
द्वितीय करण ? गर (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? मीन
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३९ से १२:२४
रवियोग ? १०:५० से ३०:२१
विजय मुहूर्त ? १३:५५ से १४:४१
गोधूलि मुहूर्त ? १७:३१ से १७:५५
निशिता मुहूर्त ? २३:३७ से २४:२७
राहुकाल ? ०७:४६ से ०९:११
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:३६ से १२:०२
होमाहुति ? शनि (१०:५० तक)
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (१०:५० तक)
अग्निवास ? पृथ्वी (१८:०७ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर
शिववास ? नन्दी पर (१८:०७ भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
सोम प्रदोष व्रत, बुध मार्गी २०:४६ से, गुरु मार्गी ११:०१ से, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा) आदि के लिये वृश्चिक-धनु लग्न प्रातः १०:४९ से ०१:०७ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः ११:४९ से दोपहर १२:३५ तक, गृहप्रवेश+व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:२० से १०:४५ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (से, सो, द, दी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – ३०:२० से ०८:४१
वृश्चिक – ०८:४१ से ११:०१
धनु – ११:०१ से १३:०४
मकर – १३:०४ से १४:४५
कुम्भ – १४:४५ से १६:११
मीन – १६:११ से १७:३५
मेष – १७:३५ से १९:०९
वृषभ – १९:०९ से २१:०३
मिथुन – २१:०३ से २३:१८
कर्क – २३:१८ से २५:४०
सिंह – २५:४० से २७:५९
कन्या – २७:५९ से ३०:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:२१ से ०८:४१
शुभ मुहूर्त – ०८:४१ से १०:५०
रज पञ्चक – १०:५० से ११:०१
शुभ मुहूर्त – ११:०१ से १३:०४
चोर पञ्चक – १३:०४ से १४:४५
शुभ मुहूर्त – १४:४५ से १६:११
रोग पञ्चक – १६:११ से १७:३५
चोर पञ्चक – १७:३५ से १८:०७
शुभ मुहूर्त – १८:०७ से १९:०९
रोग पञ्चक – १९:०९ से २१:०३
शुभ मुहूर्त – २१:०३ से २३:१८
मृत्यु पञ्चक – २३:१८ से २५:४०
अग्नि पञ्चक – २५:४० से २७:५९
शुभ मुहूर्त – २७:५९ से ३०:१७
रज पञ्चक – ३०:१७ से ३०:२१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी दिन निराशाजनक रहेगा मन मे हानि का भय रहने से कार्य करने का उत्साह नही बना सकेंगे। नौकरी वाले एवं व्यवसायी लोगो को किसी गलती की भरपाई करने के लिए दिनचार्य में फेरबदल करना पड़ेगा। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा। आस-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है। शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। परिजन भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगें। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप सार्वजनिक कार्यो में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे इसके विपरीत स्वयं के कार्य विलम्ब से करेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करने पर परिज आप पर गर्व करेंगे। लेकिन घरेलू कार्यो में लचीलापन दिखाने से कुछ समय के लिये माहौल खराब होगा। मध्यान तक का समय भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य व्यवसाय में किसी से बहस के बाद लाभ होगा। धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा। नौकरी वाले लोग आराम के मूड में रहेंगे अधिकांश समय काम से मन चुरायेंगे। महिलाये भी ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगी। इसके विपरीत सुखोपभोग की मानसिकता अधिक रहेगी। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। संध्या के समय सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को पूर्ण करने की जल्दी रहेगी। व्यवसायी वर्ग को आज कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी नौकरी पेशाओ को भी अतिरिक्त कार्य मिलने से थोड़ी असहजता होगी लेकिन मेहनत का फल मध्यान के आस-पास मिलने लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजनक रहेगा फिर भी धन संबंधित कार्यो में स्पष्टता रखें किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार में पूजा पाठ अथवा अन्य धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। परिजन आपकी गलतियों को अपने मतलब से अनदेखा करेंगे फिर भी उद्दंडता से बचें।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा अच्छा रहेगा। लेकिन आप अपनी ही मूर्खता से हास्य और हानि के भागीदार भी बनेंगे। सामर्थ्य से बड़ा काम करने पर मुश्किल में फंसेंगे इसलिए सोच समझकर ही कोई काम हाथ मे लें। व्यवसाय नौकरी में मध्यान तक उत्साह हीनता रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा परिश्रम का फल धन एव सम्मान के रूप में मिलने से राहत अनुभव करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। संध्या के समय से सभी क्षेत्र में विजय मिलेगी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। खान-पान में संयम ना रखने से सेहत खराब हो सकती है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे मौसमी बीमारियों का प्रकोप परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित करेगा। अव्यवस्था रहने से प्रत्येक कार्य विलम्ब से चलेंगे पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद नही रहेगी आज पूर्ण होने वाले कार्य भी दौड़-धूप की कमी के कारण आगे के लिये निरस्त होंगे। धन संबंधित समस्या नही रहेगी फिर भी व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा। महिलाये चाह कर भी घर को व्यवस्थित रूप से चलाने मे असफल रहेंगी। संध्या के समय परेशानी बढ़ेगी। घर अथवा बाहर किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद रहेगा दिन के मध्यान तक कि दिनचार्य धीमी रहेगी कार्यो को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे फिर भी जिस कार्य को करेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी।किसी से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे फिर भी आज आप मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाओ को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। संध्या के समय मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी समृद्धि वाला रहेगा लेकिन आज आप ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे स्वभाव में आलस्य दिन के आरम्भ से ही बना रहेगा। के दिनों से अधूरे घरेलू कार्य आने से असहज अनुभव करेंगे। जिस कार्यो को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा। व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान रहेंगे। महिला वर्ग मन इच्छित कार्य होने से आनंदित रहेंगी लेकिन किसी के व्यर्थ टोकने पर कलह कर सकती है। परिजनों की जिद पूरी करने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी दिनचार्य उथल-पुथल रहेगी। आज आपको बेमन से कोई खर्चीला कार्य करना पड़ेगा पारिवारिक सुख शान्ति के लिये य आवश्यक तो रहेगा लेकिन बजट बिगड़ने का डर है। अधिकांश समय आप अपने मे ही मगन रहेंगे लेकिन अपने कार्यो को थोड़े आलस्य के बाद पूरी निष्ठा से करेंगे। आर्थिक रूप से दिन कुछ खास लाभ नही देगा। व्यवसायियों को नियमित कार्यो से मध्यम आय होगी धन को लेकर ज्यादा हाथ-पैर ना मारे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही मिलेगी। पारिवारिक सदस्य आपकी मनोदशा को समझेंगे जिससे आपसी तालमेल बना रहेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको मानसिक अशांति देगा। दिन के आरम्भ से ही विवाद होने की रूप रेखा तैयार मिलेगी थोड़ा सा धर्य खोने पर परिजनों से व्यर्थ की बहस होने की पूर्ण संभावना है इसका परिणाम आगे दुखदायी रहेगा विवेक से काम लें। आज आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे। महिलाये भी किसी के गलत आचरण का तुरंत प्रतिशोध लेंगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। संध्या के समय किसी के सहयोग से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जायेगा। निराश होकर कोई गलत कदम भी उठा सकते है परन्तु ध्यान रहे प्रलोभन में पड़कर हानि ही होगी। सेहत भी गड़बड़ ही रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी परिस्थितियां आपके लिये अनुकूल बनी है लेकिन लापरवाही के कारण किसी भी कार्य को सही समय पर पूर्ण नही कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय से धन लाभ की पूर्ण सम्भवना है लेट लतीफी से बचें अन्यथा लाभ में कमी आ सकती है। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। महिलाये अपना काम किसी और के ऊपर टालेंगी बिगड़ने पर बाद में ग्लानि होगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन को आप शांति से आराम में बिताने की योजना में रहेंगे लेकिन पारिवारिक सदस्य आपकी इच्छा पूर्ति में अवश्य ही बाधक बनेंगे। घर मे किसी से किया वाद पूरा करने में टालमटोल अशान्ति फैलाएगी। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक ही रहेगा फिर भी धन को लेकर किसी से बहस ना करें।आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी। महिलाओ का ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिवार के बुजुर्गो अथवा बच्चों की सेहत पर खर्च होगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका ध्यान कार्यो को छोड़ मनोरंजन की ओर ज्यादा आकर्षित रहेगा जिसके चलते अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे या विलम्ब से पूर्ण होंगे। परिजनों को आपके व्यवहार की उद्दंडता पसंद नही आयेगी बुजुर्गो से बच कर रहें खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी। आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। शारीरिक शिथिलता बनेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 18 अक्टूबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सायं 06:08 बजे रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:30 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:57 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र प्रातः 10:49 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:48 से 09:16 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:48 से 12:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~ विशेष :~

आज बुध मार्गी रात्रि 08:45 बजे से , गुरु मार्गी प्रातः 11:01 बजे से , सोम प्रदोष व्रत , पंचक , रवियोग प्रातः 10:49 बजे से संपूर्ण दिनरात रहेगा ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप घर की कायापलट हेतु नई योजना बनाएंगें । कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विचार- विमर्श करेंगे । कार्य हेतु यात्रा पर जाएंगे । किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी । अत्यधिक कार्यभार से अस्वस्थ रहेंगे ।

वृषभ :~ आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल है । लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है । आफिस या व्यावसाय मे कार्य भार बढ़ेगा । व्यापार में लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा ।

मिथुन :~ आज आप किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें । क्रोध से अनिष्ट न हो , इसका ध्यान रखे । रोगी कोई नया इलाज या शल्यचिकित्सा न करवाएँ । अधिक खर्च से तंगी रहेगी । घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से विवाद टाल सकेंगे ।

कर्क :~ आपका आज का दिन आनंद – प्रमोद तथा मनोरंजन में बीतेगा । उत्तम भोजन , वाहन – सुख के साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । व्यावसाय में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

सिंह :~ आज आपको कार्यालय में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा । दैनिक कार्यो में रुकावटें आएँगी । शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों से परेशानी होगी । उच्च पदाधिकारियों विवाद टाले । मानसिक व्याकुलता रहेगी ।

कन्या :~ आज आपका मन विचलित रह सकता है । पेट व्याधि से दर्द हो सकता है । विद्यार्थियों को अवरोध आएँगे । आकस्मिक खर्च हो सकता हैं । तार्किक एवं बौद्घिक चर्चा से दूर रहे । प्रियजनों से मिलाप होगा । शेयर – सट्टे से दूर रहें ।

तुला :~ आज आप कुछ अधिक भावुक रहेंगे । मानसिक विचारों से परेशानी रहेगी । माता तथा स्त्री की चिंता रहेगी । प्रवास टाले । पानी से बचे । अनिद्रा से मानसिक व्यग्रता रहेगी । पारिवारिक एवं जमीन – जायदाद के कार्य में सावधान रहे ।

वृश्चिक :~ आज आपको कार्यसफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग हैं । तन – मन में स्फूर्ति और आनंद रहेगा । मित्रों तथा सगे – सम्बंधियों का घर आने से आनंद होगा । आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं में रुचि होगी । लघु प्रवास होगा ।

धनु :~ आज आपसे अनावश्यक व्यय होगा । मन में ग्लानि रहेगी । परिवारिक गलतफहमी से मनमुटाव हो सकते हैं । कार्यों में मनवाँछित सफलता नहीं मिलेगी । दुविधा के कारण निर्णय नहीं ले सकेंगे । कार्यभार बढे़गा ।

मकर :~ आज आप धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय में भी अनुकयता रहेगी । हर कार्य सरलता होंगे । मान – सम्मान मिलेगा । नौकरी में पदोन्नति के योग हैं । किसी दुर्घटना से चोट न लगे इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

कुंभ :~ आज आप आर्थिक लेन – देन व जमीन आदि के सौदों नही करे । मानसिक एकाग्रता रहेगी । खर्च अधिक होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । पूँजी निवेश अनुचित न हो इसका ध्यान रखें ।

मीन :~ आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे । बडों और मित्रों से भेंट हो सकती हैं । घर से शुभ समाचार मिल सकता है । संतान से लाभ होगा । आकस्मिक लाभ होगा । दूर के स्नेहीजन के समाचार मिलेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *