अक्षयकुमार , पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ओह माय गॉड-2 की शूटिंग कल से उज्जैन में

अक्षयकुमार की ओह माय गॉड-2 मूवी की शूटिंग कल से उज्जैन में शुरू होगी। यहां मूवी का 17 दिन का शेड्यूल रखा गया है। फिल्म की प्रॉडक्शन टीम ने आना शुरू कर दिया है। वे अलग-अलग होटलों में रुके हैं। मूवी का कुछ हिस्सा पहले ही मुंबई में शूट हो चुका है।

फिल्म स्टार अक्षय कुमार पर महाकाल मंदिर में भी कुछ शॉट फिल्माए जाएंगे। इसके लिए प्री प्रोडक्शन टीम ने काम शुरू कर दिया है। महाकाल मंदिर, रामघाट, कालभैरव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर कहानी के हिसाब से लोकेशन फाइनल हो चुकी है। महाकालेश्वर मंदिर सहित संतों के अलग-अलग अखाड़े और शहर के विभिन्न जगहों पर फिल्म के लिए लोकेशन तलाशी गयी है। फिल्म से जुड़े मुख्य किरदार फिल्म स्टार अक्षय कुमार के साथ, पंकज त्रिपाठी सहित अन्य कलाकार भी उज्जैन आएंगे।

OMG-2 (ओह माय गॉड-2) फिल्म की शूटिंग उज्जैन के अलावा इंदौर में भी होगी। उज्जैन और इंदौर में 21 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक शूटिंग होगी। शूटिंग के लिए प्रोडक्शन की टीम ने आना भी शुरू कर दिया है और टीम के कई सदस्य पहले से इंदौर  स्थित होटल में रुके हुए हैं। अब गुरुवार से उज्जैन में फिल्म के कलाकार भी आने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *