बाइक चोरी के आरोप में जिम संचालक गिरफ्तार

साल 2017 में मिस्टर इंदौर रह चुके एक जिम संचालक को इंदौर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अभिषेक पंवार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़कियों के कपड़े पहनकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. सीएसपी जूनी इंदौर ने बताया कि आरोपी जिम संचालक अभिषेक पवार शंकरबाग का रहने वाला है।उसके साथ उसका एक साथी चंदू यादव निवासी खरगोन भी पकडाया गया है।अभिषेक वाहन चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।वह लड़कियों के कपड़े पहन कर वारदात को अंजाम देता था।

आर्थिक तंगी में बना चोर
पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जिम बंद होने के कारण वो आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उस पर काफी कर्ज भी था इसलिए उसने बाइक चोरी करना शुरु कीं। वो अक्सर जिम के आसपास से ही गाड़ियां चुराया करता था और बीते दिनों नौलखा इलाके से भी उसने एक एक्टिवा चुराई थी। ये भी पता चला है कि आरोपी अभिषेक महंगी लाइफ स्टाइल जीने का आदि था और इसी कारण वो अपने शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *