आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, १३ नवम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:४२
सूर्यास्त: ? ०५:२६
चन्द्रोदय: ? १४:२०
चन्द्रास्त: ?२५:५४
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: शरद्
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? दशमी (२९:४८ तक)
नक्षत्र ? शतभिषा (१५:२५ तक)
योग ? व्याघात (२६:१७ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१७:३५ तक)
द्वितीय करण ? गर (२९:४८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? कुंम्भ
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४० से १२:२२
अमृत काल ? ०८:०४ से ०९:४२
रवियोग ? पूरे दिन
विजय मुहूर्त ? १३:४८ से १४:३१
गोधूलि मुहूर्त ? १७:११ से १७:३५
निशिता मुहूर्त ? २३:३५ से २४:२८
राहुकाल ? ०९:२१ से १०:४१
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:२१ से १४:४१
होमाहुति ? शुक्र (१५:२५ तक)
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (१५:२५ से)
अग्निवास ? पाताल (२९:४८ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? सभा में (२९:४८ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
गृहप्रवेश+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ११:४९ से १२:३३ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:११ से सायं ०४:१५ तक देवप्रतिष्ठा+उद्योग+मशीनिरी आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०८:०७ से ०९:२९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १५:२५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सि, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (से, सो, द) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – २८:३८ से ०६:५९
वृश्चिक – ०६:५९ से ०९:१८
धनु – ०९:१८ से ११:२२
मकर – ११:२२ से १३:०३
कुम्भ – १३:०३ से १४:२९
मीन – १४:२९ से १५:५२
मेष – १५:५२ से १७:२६
वृषभ – १७:२६ से १९:२१
मिथुन – १९:२१ से २१:३६
कर्क – २१:३६ से २३:५८
सिंह – २३:५८ से २६:१६
कन्या – २६:१६ से २८:३४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४० से ०६:५९
रज पञ्चक – ०६:५९ से ०९:१८
शुभ मुहूर्त – ०९:१८ से ११:२२
चोर पञ्चक – ११:२२ से १३:०३
शुभ मुहूर्त – १३:०३ से १४:२९
रोग पञ्चक – १४:२९ से १५:२५
शुभ मुहूर्त – १५:२५ से १५:५२
शुभ मुहूर्त – १५:५२ से १७:२६
रोग पञ्चक – १७:२६ से १९:२१
शुभ मुहूर्त – १९:२१ से २१:३६
मृत्यु पञ्चक – २१:३६ से २३:५८
अग्नि पञ्चक – २३:५८ से २६:१६
शुभ मुहूर्त – २६:१६ से २८:३४
रज पञ्चक – २८:३४ से २९:४८
शुभ मुहूर्त – २९:४८ से ३०:४१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप धन संबंधित कार्यो को छोड़ अन्य सभी कार्यो से सम्मान पाने के हकदार बनेंगे। आर्थिक उलझने दिन के आरंभ से अंत तक किसी ना किसी रूप में परेशान करेंगी कार्य समय से पूर्ण करने के बाद भी धन की आमद को लेकर इंतजार करना पड़ेगा किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलने से थोड़ी उलझनों से राहत मिलेगी। मध्यान बाद का समय सामाजिक कार्यो के लिये निकालना पड़ेगा गृहस्थ अथवा रिश्तेदारी में ना चाहते हुए भी खर्च करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी आपके किसी उत्कृष्ट कार्य से परिजन गर्व करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी समस्याएं लगी रहेंगी फिर भी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको दिन के पहले हिस्से में लाभ पाने के प्रस्ताव आएंगे लेकिन दुविधा के कारण प्रतिस्पर्धी इसका लाभ उठा सकते है। कार्य व्यवसाय से आज उन्नति की आशा लगा सकते है। दोपहर तक कि भगदौड़ एक समय व्यर्थ होती प्रतीत होगी धैर्य रखें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय बाद में पश्चाताप का कारण बन सकता है। धन अथवा अन्य लाभ आज अकस्मात ही होगा पर होगा जरूर। घर मे खाने पीने की वस्तुओं अथवा अन्य सुखोपभोग के सामान पर खर्च करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी कुछ ना कुछ खर्च लगे रहेंगे। धन संबंधित समस्या संध्या बाद नही रहेगी फिर भी किसी से वादा ना करें। घर के सदस्य किसी महत्त्वपूर्ण विषय को लेकर चिंतित होंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप घर अथवा कार्य क्षेत्र पर चाहकर भी सुव्यवस्था नही बना पाएंगे उल्टे जो कार्य ठीक चल रहे है वो भी गलत मार्गदर्शन अथवा जल्दबाजी में बिगड़ सकते है। मध्यान तक धन कमाने की आपाधापी में गिरती सेहत की अनदेखी करेंगे जिसका विपरीत परिणाम संध्या से देखने को मिलेगा। थकान एवं हाथ पैरों में शिथिलता आने लगेगी पेट संबंधित समस्या बढ़ने पर अन्य शारीरिक अंगों को निष्क्रिय करेगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा लेकिन अनर्गल कार्यो में तुरंत खर्च भी हो जाएगा। प्रलोभन में आपके साथ ठगी हो सकती है। परिजनों से पूर्व में किया गलत व्यवहार आज दुखी करेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मध्यान तक कि दिनचार्य को अस्त व्यस्त ना होने दे अन्यथा ना चाहकर भी व्यर्थ के कामो में समय खराब होने पर मध्यान बाद से बनने वाली शुभ स्थिति का लाभ नही उठा सकेंगे। दिन के आरंभ में शारीरिक दुर्बलता अनुभव होगी जिसके चलते दैनिक कार्यो में विलंब हो सकता है। नौकरी वाले लोग आज किसी दुविधा में फंसे रहेंगे दोपहर तक मेहनत का फल ना मिलने से मन मे निराशा रहेगी धैर्य रखें इसके बाद का समय कार्य सिद्धि दायक रहेगा दिन भर के प्रयास संध्या के आस-पास फलित होंगे फिर भी संतोषी वृति अपनाए ज्यादा के चक्कर मे कम से भी वंचित रह सकते है। घर मे शुभ समाचार मिलने से आनंद छाया रहेगा फिर भी व्यर्थ बोलने से बचें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन कुछ रोचक घटनाये घटेंगी दिन का पूर्वार्ध नई संभावनाए लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र पर आज गंभीर रहेंगे। किसी परिचित से आश्चर्य में डालने वाले समाचार मिलेंगे। आपके कार्य मे बाधा डालने वाले लोग आस पास ही रहेंगे मध्यान तक इनका असर नही होगा लेकिन मध्यान बाद कुछ ना कुछ गड़बड़ अवश्य होगी। जिन्हें अपना हितैषी समझ रहे है वे ही आपकी चुगली कर वातावरण खराब करेंगे। धन की आमद दोपहर तक सामान्य रहेगी पुराने कार्यो से लाभ होगा। दोपहर बाद अधिकांश कार्य किसी अन्य के कारण अधूरे रह जाएंगे घर का वातावरण भी आज अचानक गर्म होगा विशेषकर महिलाए वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत मिलेगी। आज भी मध्यान तक मानसिक दुविधायें एवं असंतोष की भावना लाभ से दूर रखेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन पूरी तरह से नही कठिन परिश्रम करने पर मर्ज दोबारा बढ़ सकता है इससे बचें। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंताए दिन भर लगी रहेंगी किसी ना किसी कारण से व्यवसाय में धन संबंधित मामले अटके रहेंगे। मध्यान बाद से पूण्य उदय होंगे धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी लेकिन मन मे स्वार्थ पूर्ति की भावना रहने के कारण आध्यात्म का लाभ नही मिल सकेगा। परिजन आपसे सहानुभूति रखेंगे कुछ मतलब भी साधेंगे। यात्रा से बचें चोटादि का भय है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का आरंभ भाग असमंजस की स्थिति के कारण कार्य शून्य रहेगा। जो करना चाहेंगे वातावरण उसके विपरीत बनेगा लेकिन धैर्य रखें ये परेशानी कुछ समय के लिये ही रहेगी मध्यान बाद से स्थिति अनुकूल बनने लगेगी सोची हुई योजनाओ में आज पूरी तरह से सफलता तो नही मिलेगी फिर भी भविष्य के प्रति निश्चिन्त करने वाले कार्य होंगे। धन की आमद आज सामान्य रहेगी व्यवहारिकता बनाये रखें तो निकट भविष्य में किसी विशेष व्यक्ति का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है जो कि जीवन को नई दिशा देने में सहायक बनेगा। नौकरी वाले लोग खर्च से परेशान रहेंगे। पारिवारिक स्थिति दिन की अपेक्षा संध्या बाद बेहतर अनुभव होगी। सेहत में आज मामूली नरमी रहेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के मध्यान तक आपको शांति रहने की सलाह है आज भी व्यावसायिक कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी ऊपर से घरेलू उलझने रहने पर अधिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक भाग में बचते बचते भी घर के सदस्य अशांति का वातावरण बनाएंगे। परिजन किसी ना किसी कारण से असंतुष्ट ही रहेंगे यही हाल कार्य क्षेत्र पर भी रहेगा सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग आपकी एक गलती के इंतजार में रहेंगे आज मनमौजी व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के ऊपर ही ग्लानि होगी। धन संबंधित मामले भी कलह का कारण बनेंगे व्यवहार में स्पष्टता रखें बदनामी होने का भय है। अतिआवश्यक कार्यो को पूर्ण करने के लिये संध्या तक प्रतीक्षा करने लाभदायक रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन अपनी वाणी को सही जगह प्रयोग करें अन्यथा जहां लाभ की संभावना रहेगी वहां किसी से कलह भी हो सकती है। मध्यान से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूरे करने का प्रयास करें आज लाभ कमाना आसान लगेगा लेकिन इतना आसान भी नही होगा। कार्यो को मामूली समझ ढील देंगे बाद में परेशानी होगी फिर भी आज धन लाभ कही ना कही से हो ही जायेगा। व्यवसायी वर्ग जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे जिससे बिक्री तो होगी पर उचित लाभ नही मिल सकेगा। नौकरी पेशा आज संतोषी स्वभाव के रहेंगे। परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी परेशान व्यक्ति को भी टरकाने के प्रयास में रहेंगे। गृहस्थ में बाहर की अपेक्षा शांति मिलेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उदासीनता में व्यतीत करेंगे जल्दी से किसी भी कार्य मे परिश्रम करने का मन नही करेगा जिसके परिणामस्वरूप लाभ भी अल्प होगा। आज आप यथार्थ को छोड़ काल्पनिक दुनिया मे खोये रहेंगे आपके लिये जो कार्य असंभव है उनकी कल्पना करने पर बाद में मन हीन भावना से ग्रस्त होगा। धन लाभ के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी शारीरिक रूप से ना सही लेकिन व्यवहारिक रूप से सक्रिय रहना आज अत्यंत आवश्यक है। मध्यान बाद भविष्य में लाभ कमाने के अवसर हाथ लगेंगे दुविधा में ना पड़े ये हितकर ही रहेंगे। घर मे किसी ना किसी से मामूली नोकझोंक होगी। अकस्मात धन लाभ होने पर सेहत को भूल जाएंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में जितनी मेहनत करेंगे उसका लाभ मध्यान तक मिल जाएगा आज लापरवाही से बचें अन्यथा मध्यान बाद स्थिति प्रतिकूल होने पर सभी कार्य बाधित होने लगेंगे लाभ की जगह हानि होने की संभावना अधिक रहेगी। मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे फिर भी आलसी वृति कार्यो में विलंब कराएगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय आशा से कम ही रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजन आज भावुक रहेंगे जिससे स्थिति कों सम्भालना परेशानी में डालेगा। दोपहर बाद जिस भी कार्य से लाभ की उम्मीद रखेंगे उसके विपरीत फल मिलेंगे। संध्या से सेहत में भी गिरावट आने लगेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप आज दिन के मध्यान भाग तक कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय ना लें अन्यथा हानि होने पर मनोबल टूटेगा। दिनचार्य आज अस्त व्यस्त अधिक रहेगी मन मे नकारत्मक भाव आएंगे कार्यो के प्रति लापरवाह भी रहेंगे परिजन अथवा सहकर्मी सही सलाह देंगे लेकिन मतिभ्रम के कारण ये आपको गलत लगेंगे। दोपहर के बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा फिर भी धन संबंधित कार्य कल तक के लिये टालना ही बेहतर रहेगा। घर मे किसी के हाथ नुकसान हो सकता है मशीनरी अथवा अन्य खतरे वाले कार्यो में अतिरिक्त सावधानी बरतें। संध्या बाद का समय दिन की तुलना में शांति से व्यतीत होगा मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक हालात सुधरेगी। पुराना रोग फिर से बन सकता है संयम बरतें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 13 नवंबर 2021 शनिवार संवत् 2078 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि प्रातःकाल 07:06 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:43 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:40 बजे होगा । शततारा नक्षत्र अपरान्ह 03:25 बजे तक रहेगा बाद पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:57 से 10:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:45 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज उदियात् आंवला नवमी , शुक्र पूर्वा षाढा मे रात्रि 08:51 बजे से , पंचक , रवि योग प्रातःकाल 06:43 से अगले दिन सायंकाल 04:31 बजे तक रहेगा ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा मित्रों पर खर्च होगा । नई मित्रता से भविष्य में लाभ हो सकता है । संतानो से लाभ होगा । प्राकृतिक स्थल पर प्रवास हो सकता है । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।

वृषभ :~ आज का दिन नौकरी वालों के लिए शुभ है । नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे । उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । पदोन्नति हो सकती है । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । सरकारी लाभ मिलेगा ।

मिथुन :~ आज आप  किसी भी नये कार्य का प्रारंभ नही करे । पेट रोगों से परेशानी हो सकती है । नौकरी – व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहने से उच्चाधिकारियों की नाराजगी रह सकती है ।

कर्क :~ आज आप हर विषय में सावधान रहे । पारिवारिक वाद – विवाद न करे । वाणी तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे । निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहे ।

सिंह :~ आज आप अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम ले । निरर्थक चर्चा या विवाद में नही पडे । कोर्ट – कचहरी में सफलता कम मिलेगी । सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा ।

कन्या :~ आज आप स्फूर्ति तथा स्वस्थ्य रहेंगे । घर तथा नौकरी में भी वातावरण आनंददायी रहेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । कार्य – संपन्नता से यश मिलेगा ।

तुला :~ आज आप का दिन मध्यम रहेगा । संतानो की चिंता सताएगी । विद्या – अभ्यास में बाधाएँ आएँगी । वाद – विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहे । नए कार्य का प्रारंभ नही करे ।मानभंग हो सकता है । प्रवास टाले ।

वृश्चिक :~ आज आप शांत चित्त से दिन बिताए । चिंतित मन तथा अस्वस्थ शरीर व्यग्र रहेगा । सम्बंधियो से मनमुटाव हो सकता है । आर्थिक हानि हो सकती है । दस्तावेज में सावधानी रखे ।

धनु :~ आपका आज का दिन नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ है। भाई – बंधुओ से मेल – जोल रहेगा ।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाग्य वृद्धि हो सकती है । कार्य सफलता का दिन है । सामाजिक मान – सम्मान मिलेगा ।

मकर :~ आज आपके यहां परिवारिक कलह न हो इसका ध्यान रखे । वाणी पर संयम कठिनाई से बाहर निकालेगी । शेयर – सट्टे में पूँजी – निवेश कर पाएँगे । आँख में पीडा हो सकती है ।

कुंभ :~ आज आप  शारीरिक – मानसिक प्रसन्न रहेंगे । भौतिक तथा आध्यात्मिकता अच्छा अनुभव हो सकता है । परिवार के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन तथा भेंट उपहार मिल सकते है ।

मीन :~ आज आप लोभ या लालच में न फंसे । आर्थिक में बहुत सावधान रहे । पूँजी – निवेश नही करे । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । परिवारिक मतभेद हो सकता है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *