
दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है और इस बिल्डिंग की चोटी पर चढ़ना तो क्या इसकी ऊंचाई को देख ही लोगों को चक्कर आ जाता है. लेकिन , एक एक्टर ने बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़ा होकर सनसनी मचा दी है। उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक्टर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह कारनामा हॉलीवुड के 53 वर्षीय एक्टर विल स्मिथ ने किया है। बताया जा रहा है कि स्मिथ एक सीरीज के लिए बुर्ज खलीफा इमारत के टॉप पर पहुंचे थे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह स्मिथ एक्सपर्ट की निगरानी और फुल सिक्योरिटी के साथ खलीफा के टॉप पर बाहें फैलाए खड़े और बैठे नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह एड फिल्म रियल है, जिसे बुर्ज खलीफा के टॉप पर फिल्माया गया है। इस सीन को तैयार करने में तकरीबन 5 घंटे का समय लगा।वहीं, बिल्डिंग के ऊपर तक पहुंचने में करीब 1 घंटा 15 मिनट का समय लगा।

विल स्मिथ की हर तरफ चर्चा:-यहां आपको बता दें कि इससे पहले ‘अमीरात एयरलाइन’ के विज्ञापन के लिए एक महिला को बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़ा किया गया था, जिसकी हर तरफ चर्चा हुई थी। अब विल स्मिथ की हर ओर चर्चा हो रही है। उनकी तस्वीर वायरल हो गई है और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे लोग शेयर कर रहे हैं।