इंदौर में दिनदहाड़े डकैती – परिवार को बंधक बनाया – देखे विडीओ

इंदौर के भंवर कुआ क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की है। पंडित जय प्रकाश वैष्णव के घर गुरूवार दोपहर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में मौजूद मां, बेटियों और दो नौकरानियों को बंधक बनाया और 1.50 लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

 

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में दिनदहाड़े डकैती पड़ी है। भोलाराम उस्ताद मार्ग पर पं. जयप्रकाश वैष्णव के घर गुरुवार दोपहर 2 बजे 5 से 6 बदमाशों ने वारदात की। मां, दो बेटियों और दो नौकरानियों को एक कमरे में बंधक बनाकर बदमाश 1.50 लाख का कैश ले गए। बड़ी बेटी को गनपॉइंट पर लिए रहे।

पं. जयप्रकाश वैष्णव ज्योतिष थे। पिछले साल दिसंबर में कोरोना के चलते उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी और बेटी श्वेता रहती है। बड़ी बेटी की दो साल की बेटी है। अभी वह बेटी के साथ मायके आई हुई है। श्वेता ने बताया कि हाथ में गन और चाकू लिए बदमाश सीधे अंदर घुस आए और पूछने लगे कि- पैसा कहा है?

इसके बाद हम सभी को एक कमरे में ले जाकर हाथ-पैर टैप से बांध दिए। मुंह पर भी टैप चिपका दिया। बदमाश 27 से 30 साल की उम्र के थे। श्वेता के मुताबिक, बदमाश चर्चा कर रहे थे कि घर में 9 करोड़ रुपये रखे हैं। वे अपने साथ 6 से 7 बैग लेकर आए थे। सभी चेहरा हेलमेट या फिर मास्क और कपड़े से कवर किए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *