आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5123
विक्रम संवत्…………………..2078
शक संवत्……………………..1943
रवि………………………..दक्षिणायन
मास………………मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………..तृतीया
रात्रि 10.26 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
सूर्योदय………..प्रातः 06.44.39 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.41.03 पर
सूर्य राशि………………………वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………मिथुन
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………मृगशीर्ष
प्रातः 10.40 पर्यंत पश्चात आर्द्रा
योग……………………………..साध्य
दुसरे दिन प्रातः 06.35 पर्यंत पश्चात शुभ
करण…………………………..वणिज
प्रातः 09.07 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु………………………………हेमंत
दिन……………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
22 नवम्बर सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.51 से 12.34 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.09 से 09.30 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
06:20:44 08:36:58
धनु
08:36:58 10:42:34
मकर
10:42:34 12:29:42
कुम्भ
12:29:42 14:03:15
मीन
14:03:15 15:34:27
मेष
15:34:27 17:15:10
वृषभ
17:15:10 19:13:48
मिथुन
19:13:48 21:27:30
कर्क
21:27:30 23:43:40
सिंह
23:43:40 25:55:29
कन्या
25:55:29 28:06:08
तुला
28:06:08 30:20:44
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..4
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.47 से 08.08 तक अमृत
प्रात: 09.29 से 10.50 तक शुभ
दोप. 01.33 से 02.54 तक चंचल
अप. 02.54 से 04.15 तक लाभ
सायं 04.15 से 05.36 तक अमृत
सायं 05.36 से 07.15 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ नीलकंठेश्वराय नमः  ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अत्याहारः प्रवासश्च प्रजल्पो नियमग्रहः ।
जनसङ्गश्व लौल्यंच षड्भिः योगो विनश्यति ॥
अर्थात :
अति आहार, अधिक श्रम, बहुत बोलना, उपवास, सामान्य लोगों का संग, और स्वादलोलुपता- इनसे योगाभ्यास में बाधा आती है ।
? आरोग्यं :-
सर्दियों में रूखेपन को दूर करने के घरेलू उपाय  –
4. दही –
दही के सेवन से हमारे शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम मिलती है। इसमें स्वस्थ बैक्टीरिया पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है। दही के फेस मास्क में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता हैं जो मुक्त कणों या फ्री रेडिक्ल्स को आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने से रोकता हैं। सर्दियों के मौसम में दही एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है।
इसके लिए दही से चेहरे की मसाज करें और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे त्वचा पर लगाने से ड्राईनेस दूर हो जाती है। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बि‍लकुल न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबार से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। अज्ञात भय रहेगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रसन्नतापूर्वक समय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम में हाथ डाल पाएंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक चिंताओं में कमी होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता मिलेगी। आलस्य हावी रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। लाभ होगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
लाभ के अवसर टलेंगे। समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय-व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रसन्नतापूर्वक समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रमाद से बचें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में मन नहीं लगेगा। इच्‍छाशक्ति प्रबल करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। अज्ञात भय रहेगा। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 22 नवंबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 10:28 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:36 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र प्रातः 10:43 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:04 से 09:25 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:47 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप विचारों की गतिशीलता से दुविधा रहेगी । जिससे अनिर्णय की स्थिति रहेगी । नौकरी – धंधे में स्पर्धा रहेगी और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहोगे । फिर भी नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी कर सकेगें ।
          वृषभ :~ आज आपको दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है । जिद्दी स्वभाव छोडे नहीं तो किसी से विचार – विमर्श के समय घर्षण हो सकता है । लेखक , कारीगर और कलाकारो को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा ।
          मिथुन :~ आज आप तन – मन की ताजगी के साथ दिन की शुरुआत होगी । दोस्तो तथा परिवार के साथ मनपसंद भोजन कर सकते है । आर्थिक लाभ के योग है । मन में नकारात्मक भावना को न आने दें ।
          कर्क :~ आपका आज ज्यादा खर्च का दिन है । परिवारिक वातावरण ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा । परिवारिक मतभेद होंगे । मन की अनिश्चितता के कारण बेचैनी रहेगी । बोलने पर संयम रखें , साथ वाद – विवाद या झगड़े में पडऩे से मामला खराब हो सकता है ।
          सिंह :~ आज आपमे मन मे अनिर्णय की अस्थिरता से मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकोगे । विचारों में मन अटका रहेगा । मित्र और विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ मिलेगा । व्यापार में लाभ होगा । महत्व के निर्णय टालें । संतान से मुलाकात होगी ।
          कन्या :~ आज आप नये कार्यों से संबंधित सफल आयोजन कर सकेंगे । व्यापारी और नोकरी वालो के लिए दिन लाभदायक रहेगा । उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति हो सकती है । व्यापार में लाभ हो सकता हैं ।
          तुला :~ आज आपको नौकरी में उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पडेगी । व्यवसाय में परेशानी आएगी । संतान की चिंता होगी । दूर प्रवास होगा । धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।
          वृश्चिक :~ आज आप समय शांतिपूर्वक बीताए । गुस्से को काबू में रखें । अनैतिक कार्यों से दूर रहे , नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें । खर्च अधिक होने से आर्थिक परेशानी रहेगी । काम समय से पूरा नहीं होगा । खाने पीने में ध्यान रखें ।
          धनु :~ आज आप बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिए शुभ है । सामाजिक सम्मान मिलेगा । मित्रों से मुलाकात के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा । भागीदारी लाभदायक रहेगी ।
          मकर :~ आज आपके व्यापार धंधे में अच्छी सफलता मिलेगी , परंतु कानूनन न फँसे , उसका ध्यान रखें । व्यापार धंधे की भावी योजना सफलतापूर्वक पूर्ण होगी । किसी के साथ लेन-देन सफलतापूर्वक होगा । देश – विदेश के व्यवसाय वालों को लाभ होगा ।
          कुंभ :~ आज आप लेखन और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे करेंगे । वैचारिक अस्थिरता रहेगी । महिलाएं वाणी पर संयम रखें । यात्रा प्रवास न करें ।
          मीन :~ आज आप मकान , वाहन , वगैरह के दस्तावेजों को बहुत संभालकर रखे । परिवारिक माहौल बिगडे नहीं इस लिये वाद – विवाद टालें । माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । धन प्रतिष्ठा की हानि होगी । महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *