आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, २३ नवम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:५०
सूर्यास्त: ? ०५:२२
चन्द्रोदय: ? २०:१७
चन्द्रास्त: ?१०:०९
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? चतुर्थी (२४:५५ तक)
नक्षत्र ? आर्द्रा (१३:४४ तक)
योग ? शुभ (पूर्ण रात्रि)
प्रथम करण ? बव (११:४३ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२४:५५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४२ से १२:२४
विजय मुहूर्त ? १३:४८ से १४:३०
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०७ से १७:३१
निशिता मुहूर्त ? २३:३७ से २४:३१
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? उत्तर
राहुकाल ? १४:४० से १५:५९
राहुवास ? पश्चिम
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? कैलाश पर (२४:५५ नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलीये का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
संकष्ट (अंगारकी) चतुर्थी, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:३४ से दोपहर ०३:३३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १३:४४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आर्द्रा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (के, को, ह) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ३०:२० से ०८:३९
धनु – ०८:३९ से १०:४३
मकर – १०:४३ से १२:२४
कुम्भ – १२:२४ से १३:५०
मीन – १३:५० से १५:१३
मेष – १५:१३ से १६:४७
वृषभ – १६:४७ से १८:४२
मिथुन – १८:४२ से २०:५७
कर्क – २०:५७ से २३:१८
सिंह – २३:१८ से २५:३७
कन्या – २५:३७ से २७:५५
तुला – २७:५५ से ३०:१६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४९ से ०८:३९
मृत्यु पञ्चक – ०८:३९ से १०:४३
अग्नि पञ्चक – १०:४३ से १२:२४
शुभ मुहूर्त – १२:२४ से १३:४४
रज पञ्चक – १३:४४ से १३:५०
शुभ मुहूर्त – १३:५० से १५:१३
शुभ मुहूर्त – १५:१३ से १६:४७
रज पञ्चक – १६:४७ से १८:४२
शुभ मुहूर्त – १८:४२ से २०:५७
चोर पञ्चक – २०:५७ से २३:१८
शुभ मुहूर्त – २३:१८ से २४:५५
रोग पञ्चक – २४:५५ से २५:३७
शुभ मुहूर्त – २५:३७ से २७:५५
मृत्यु पञ्चक – २७:५५ से ३०:१६
अग्नि पञ्चक – ३०:१६ से ३०:५०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए श्रीवृद्धि कारक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य मे धन लगाएंगे उसमे थोड़े विलंब से ही सही लेकिन दुगना लाभ मिलेगा। व्यवसायियो के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आमद होगी नए अनुबंध भी मिल सकते है भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज सरकारी नौकरी पेशा जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है। पारिवारिकजन आज बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु बाद में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा। मध्यान का समय अधिकतर आलस्य में बीतेगा। सुख शांति बनी रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दिखावे का संतोषी स्वभाव भी आज आपके व्यक्तित्त्व में चार चांद लगायेगा। मन में कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी फिर भी किसी को प्रदर्शित नही होने देंगे। लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास सफल होगा परन्तु हानिकारक भी रहेगा। लाभ पाने के लिये जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से समझौता करना पड़ेगा।भागीदारी के व्यवसाय में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है। स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख के साधन पर अधिक खर्च होगा। स्त्री संतान का सुख मिलेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद भी रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रेम रहेगा लेकिन स्त्री से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।संताने आज्ञा का पालन करेंगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा कार्यो के बिगड़ने अथवा आशानुकूल ना होने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। अनैतिक प्रवृति जल्द आकर्षित करेगी जिससे मान एवं धन की हानि संभव है। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। धर्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। कागजो को संभाल कर रखें किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर निर्भर रहेगा। महिलाये आज अधिक महत्त्वकांक्षी रहेंगी इच्छा पूर्ति ना होने पर गुस्सा आएगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको ऐश्वर्य दिलाएगा साथ ही थोड़ा बहुत धन लाभ भी होने से मानसिक रूप से संतोष अनुभव करेंगे। आपको सोचे कार्यो में अवश्य सफलता मिलेगी परन्तु आलस्य एवं अहम् की भावना को दूर रखना होगा। कार्य स्थल पर आज कुछ ऐसी परिस्थिति बनेगी जो लंबे समय तक लाभ देगी। अधिकारियो से आज तालमेल अच्छी तरह बैठा लेंगे लेकिन फिर भी किसी आशंका से भयभीत रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी परिवार का नाम बढ़ाएंगे। महिलाये आवश्यकताएं बढ़ने से असन्तोषी रहेंगी भविष्य की योजनाएं नहीं बन सकेंगी। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन लाभदायक रहेगा आप संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक खटास में कमी आएगी। धार्मिक भावनाएं जाग्रत रहेंगी।परंतु व्यवसाय को लेकर आज दुविधा में रहेंगे नौकरी पेशा जातक कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना सकते है जो कि भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ ना कुछ नई उधेड़-बुन में लगे रहेंगे लेकिन निर्णय लेने में परेशानी होगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। आज रिश्तेदारी में जाएँ तो पुराने व्यवहारों को त्याग कर ही जाये अन्यथा आनंद के क्षण राग द्वेष में बदलेंगे।।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में कल वाली स्थिति यथावत रहेगी। जिस कार्य को करने की सोचेंगे उसीमें किसी के दखल करने से भ्रामक स्थिति बनेगी। विलम्ब से बचने के लिये जल्दबाजी करेंगे जिससे कार्य में सफाई नहीं रहेगी। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी धन लाभ होने से रुके कार्यो में गति आएगी। नौकरी पेशा जातको पर अधिकारी वर्ग अधिक विश्वास करेंगे। सरकारी कार्यो में भी सफलता की संभावना बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन इनके आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। घरेलु वातावरण में भी सुधार आएगा। महिलाये आध्यात्म में विशेष निष्ठा रखेंगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन शारीरिक रूप से हानिकारक रहेगा किसी दुर्घटना अथवा आकस्मिक रोग होने से कष्ट की संभावना अधिक रहेगी।बीमारियों पर भी खर्च होगा शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। आज आर्थिक विषयो को लेकर नई समस्याएं बनेगी जिनका समाधान होने में समय लगेगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी रहने से धन की आमद कम रहेगी। नौकरी पेशा जातक अथवा महिलाएं मनोकामना पूर्ती ना होने से अनमने मन से कार्य करेंगे। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार मिलेगा।विरोधीयो के सडयंत्र असफल रहेंगे। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी मन के विपरीत घटना घटने से क्रोध आएगा। सहकर्मी अथवा पारिवारिकजन जानकर भी आपकी इच्छा के विपरीत कार्य करेंगे। नौकरी व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा परिश्रम करने के बाद निर्वाह योग्य लाभ ही बना पाएंगे। आज धर्म-कर्म में आस्था होने पर भी आपके हाथों कोई अनैतिक कर्म हो सकता है जिसकी ग्लानि सम्मान हानि के बाद ही होगी। घर के बुजुर्गो का बात-बात पर टोकना अखरेगा वातावरण अशान्त भी बनेगा। उधार के पैसे वापस मांगने पर विवाद हो सकता है। फिर भी मित्रो से अनुकूल व्यवहार एवं आर्थिक सहायता मिलने से संतोष रहेगा। महिलाये शंकालु रहेंगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बौद्धिक क्षमता में विकास लाएगा। अध्ययन-अध्यापन के कार्यो में सहज सफलता मिलेगी। संताने बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करेंगी फिर भी नजर रखना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा रुके कार्य आज अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आस-पड़ोसियों से वैर-विरोध मिटेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहेगा। आप किसी से भी मधुर वाणी द्वारा आसानी से काम निकाल सकेंगे। मध्यान के समय आकस्मिक यात्रा से थोड़ी थकान रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिये आज का दिन कलहकारक रहेगा। दिनभर किसी ना किसी कारण से विवाद के प्रसंग बनेंगे। सम्मान हानि की संभावना अधिक है प्रत्येक कार्य विशेषकर सामाजिक क्षेत्र पर अत्यन्त सावधानी बरतें। किसी के कहे में आकर कोई अनैतिक कार्य ना करें। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रलोभन का भविष्य में दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए व्यवहारिकता काम आएगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। विरोधी आपके प्रयासों को विफल कर सकते है। जल्दबाजी में धन का निवेश ना करें ना ही किसी को उधार दें। घर में आज मौन साधन ही तकरार से बचने का उत्तम उपचार है। सेहत का ध्यान रखें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 नवंबर 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मध्य रात्रि 12:56 बजे तक रहेगी बाद पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:36 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र दोपहर 01:44 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:53 से 04:14 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 से 12:33 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज बुध अनुराधा नक्षत्र मे प्रातः 07:08 बजे से , अंगारक चतुर्थी व्रत , चंद्रोदय रात्रि 08:36 बजे ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप दिन भर मानसिक स्वस्थ रहेंगे । कोई खोई वस्तु मिल सकती है । विचारों और आवेश पर संयम रखे । विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा ।

वृषभ :~ आप आज दिनभर आनंदित रहेंगे । कार्य में व्यवस्थित आगे बढाएंगे और योजनानुसार कार्य कर पाएंगे । अपूर्ण कार्य पूर्ण कर पाएंगे । मानसिकरुप से आनंदित रहेंगे ।

मिथुन :~ आपका आज का दिन मध्यम रहेगा । मन विचलित रहेगा । खर्च अधिक होगा । वाद – विवाद टाले , जिससे किसी से मनमुटाव न हो । अपमान अथवा मानभंग से संभले ।

कर्क :~ आज आप संभलकर चले । छाती में पीडा अथवा अन्य विकार से कष्ट होगा । परिवार मे उग्र चर्चा या वाद – विवाद से भी मन दुखी होगा ।

सिंह :~ आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । मानसिक उद्वेगरहित रहेंगे । भाग्यवृद्धि हो सकती है ।

कन्या :~ आज आप  वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे । वाणी पर संयम बरतने से वाद – विवाद की संभावना कम हो जाएगी । आर्थिक कार्य अच्छे से पूर्ण होंगे ।

तुला :~ आज आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकेगा । आर्थिक योजनाएं सरलतापूर्वक बना सकेगें । शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्न रहेंगे । वैचारिक दृढता रहेगी ।

वृश्चिक :~ आज आपको मानसिक चिंता रहेगी । दुर्घटना से बचे । पारिवारिक और सगे – सम्बंधियों से गलतफहमी या अनबन होगा । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में सावधानी रखें । संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे ।

धनु :~ आज आपको आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने से पारिवार में भी सुख – संतोष की भावना रहेगी । आय वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा ।

मकर :~ आज आपको व्यापार में उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो कि लाभदायक रहेगा । व्यवसाय में धन तथा मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । अकस्मात से बचे ।

कुंभ :~ आज आप प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद न करे । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । शिथिलता और आलस्य रहेगा । व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय सावधान रहें ।

मीन :~ आज आप अनैतिक कार्यों में न पडे । क्रोध और वाणी पर संयम रखे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । सरकार – विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । रोगों के इलाज मे खर्च हो सकता है । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *