पवनदीप राजन-अरुणिता कांजीलाल ने गुपचुप ले लिए 7 फेरे! जानें इस वायरल हो रही PIC का सच

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’  से बनी पवनदीप राजन  और अरुणिता कांजीलाल  भले अपने रिलेशनशिप को नहीं स्वीकारा है, लेकिन ये जोड़ी अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती है। इसी बीच दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया  पर वायरल हो रही है, जिसको देखने के बाद लोग उन्होंने खूब बधाई दे रहे हैं. तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल 7 फेरे लेकर शादी  के बंधन में बंध चुके हैं.

दूल्हा-दुल्हन बने पवनदीप-अरुणिता
पवनदीप राजन  और अरुणिता कांजीलाल  जब शो में थे तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में रही हैं, हालांकि दोनों इस बात को कहते रहे हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, इससे आगे कुछ नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर आने वाली उनकी तस्वीरें और वीडियो देख लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे. दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के अवतार में नजर आ रहे हैं.

जयमाल गले में डाल लिए 7 फेरे!
दरअसल, पलवदीप और अरुणिता के फैंस ने उनकी एक तस्वीर को एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया है. तस्वीर में दोनों जयमाल गले में डाले दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं सच में दोनों ने 7 फेरे तो नहीं ले लिए.

फैन ने किया ये कारनामा
आपको बता दें कि बीते दिनों पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के ब्रेकअप की खबर सामने आई थीं, जिससे दोनों के फैंस काफी निराश थे. इसी को देखते हुए एक फैन ने ये कारनामा किया है और कपल के फैंस को विजुअल ट्रीट देते देखे गए हैं. ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसको देखने के बाद कोई उन्हें बेस्ट कपल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ईश्वर करे ये सच हो जाए.

तस्वीर झूठी है
आपको बता दें कि वायरल हो रही तस्वीर झूठी है, ऐसे में आप इसे देखकर धोखे में मत रहिएगा. दोनों सिंगर कुंवारे हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *