Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर अभी भी ICU में, डॉक्टर बोले- ‘प्रार्थना करें’

स्वर कोकिला लता मंगेशकर  को इस महीने के शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव और निमोनिया से ग्रसित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल  में भर्ती कराया गया है, जहां वह 8 जनवरी से ICU में हैं और दिग्गज डॉक्टर्स की एक टीम उनका इलाज कर रही है. बीते दिन लता मंगेशकर की सेहत में सुधार  देखा गया था, लेकिन हाल ही में लता दी का इलाज कर रहे, डॉक्टर प्रतीत समदानी (Dr Pratit Samdani) का कहना है कि उन्हें दुआओं की सख्त जरूरत हैं, जिसके बाद से फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं.

अभी भी ICU में हैं लता दी
लता मंगेशकर  की सेहत को लेकर तमाम तरह की अफवाहों के बीच, स्वर कोकिला का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी  ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है. एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक, डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, ‘कल से उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.’

फैंस और सेलेब्स कर रहे हैं दुआ
लता दी के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं. फैंस चाहते हैं कि जल्द महान गायिका ठीक होकर अपने घर वापस लौट जाए.

अनुपम खेर ने किया ट्वीट
अनुपम खेर ने लता मंगेशकर की अच्छी सेहत के लिए दुआ की और ट्वीट कर लिखा ‘आदरणीय लता मंगेशकर जी, जल्दी स्वस्थ होकर वापस अपने घर आइए. पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है.’

स्मृति ईरानी बोलीं- अफवाहें न फैलाएं
डॉ. प्रतीत समदानी के इस ट्वीट को स्मृति ईरानी ने रिट्वीट किया और लिखा- ‘लता दीदी के परिवार की ओर से अनुरोध है कि अफवाहें न फैलाएं. वह इलाज को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं और भगवान के आशीर्वाद से वह जल्द ठीक होकर घर लौटेंगी. किसी भी तरह के अटकलों से बचें और लता दीदी के जल्द ठीक होने को लेकर प्रार्थना जारी रखें.’

लता मंगेशकर के प्रवक्ता ने की थी अपील
लता मंगेशकर के प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर की तरफ से कहा गया है कि लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में कई तरह की झूठी अफवाह फैलाई जा रही हैं. ऐसी खबरों पर फैंस विश्वास न करें. डॉ प्रतीत समदानी और बाकी अन्य डॉक्टरों की निगरानी में लता मंगेशकर का इलाज किया जा रहा. आपको बता दें इससे पहले भी परिवार द्वारा अपील की गई थी कि लता मंगेशकर को लेकर अपडेट दियाएगा, फैंस से अनुरोध है कि परिवार की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *