न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी आखिरकार ओपनिंग करने उतरे और अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर गदर मचा दिया. दोनों ने पहले 6 ओवर में 118 रन जोड़े जो टी-20 के इतिहास में पॉवर प्ले में बनाया गया किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है, एक ओर जहां अभिषेक ने 113 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 45 रन बनाए,

ऑटोग्राफ देने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, फैन बोलीं- ‘ठंडा पानी मत पीना’; दिल जीत लेगा यह वीडियो
भले ही वैभव अर्धशतक से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी ने यह भरोसा दिला दिया है कि उनका असली बैटिंग ऑर्डर ओपनिंग ही है. मैच में वैभव ने 19 गेंद पर 45 रन की पारी खेला जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. बता दें कि भारतीय टीम यह मैच 6 विकेट से जीतने में सफल रही. अभिषेक को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में मिला बलिया वाला प्यार
दूसरी ओर जब मैच खत्म हुआ तोऑटोग्राफ देने दर्शक दीर्घा में पहुंचे, जहां एक महिला फैन ने उनसे बात की. दोनों के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, हुआ ये कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी दर्शकों कोऑटोग्रॉफ देने आए तो दर्शक दीर्घा से एक महिला उन्हें आवाज लगाकर कहती हैं, वैभव, हैलो वैभव.. हम लोग भी बलिया से हैं और तुम ठंडा पानी मत पीना, गर्म करके ही पीना. यह बात सुनकर वैभव मुस्कुराने लग जाते हैं और जवाब में कहते हैं. अच्छा जी, ठीक है.” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
बता दें कि इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज को 3-0 से जीतने में सफल हो गई है. अब भारतीय टीम यहां से आगे के दोनों मैच जीतकर कीवी टीम का पूर्ण सफाया करना चाहेगी. मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 198 रन बनाए थे. भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाकर मैच को आसानी के साथ जीत लिया. अब सीरीज का चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा.