Watch: Andhra Police ने रेड कार्पेट बिछाकर 200 करोड़ रुपए के गांजा में लगाई आग, वायरल हुआ वीडियो – देखे विडीओ

आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीते शनिवार ने एक ऐतिहासिक आयोजन में दो लाख किलोग्राम गांजा को नष्ट कर दिया. नष्ट किए गए गांजे की कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में आंध्र प्रदेश पुलिस ने राज्य के तटीय जिलों में जब्त किया गया नशीला पदार्थ इकट्ठा किया था जिसे इस आयोजन में नष्ट कर दिया गया.आंध्र प्रदेश पुलिस ने गांजा जलाने की ऐतिहासिक आयोजन का एक वीडियो भी ट्वीट किया है. वीडियो में दिख रहा है कि गांजे के एक ढेर को पुलिस के अधिकारी बड़ी भव्यता से आग लगा रहे हैं. इसके लिए गांजे के ढेर तक पहुंचने के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई है.

 

वीडियो में दिख रहा है कि एक खुले मैदान में गांजे के कई ढेर बनाए गए हैं. सभी पर लकड़ियां रखी गई हैं, ताकि उसे आग लगाया जा सके. पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में वहां मौजूद हैं, जो इसे अमली जामा पहना रहे हैं. फिर उस ढेर को आग लगाई जाती है. वीडियो में इसी तरह के आधा दर्जन से ज्यादा ढेर दिखाई दे रहे हैं.

राज्य के पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने कहा कि प्रतिबंधित माओवादी गांजा की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं जो ओडिशा के 23 जिलों और विशाखापत्तनम जिले के 11 मंडलों में चल रही है.

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ‘परिवर्तन’ के तहत 406 विशेष पुलिस टीमों ने 11 मंडलों के 313 गांवों में गांजे के बागानों को नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के कई समूह आंध्र-ओडिशा सीमा पर गांजे की खेती और मादक पदार्थ के अवैध परिवहन में शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि गांजे की खेती करने के जुर्म में 1,500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 577 मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल 314 वाहनों को भी जब्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *