उज्जैन में सहायक शिक्षक निकला करोड़पति 26 वर्ष की नौकरी में वेतन मिला 35 लाख , संपत्ति मिली करोड़ों की ईओडब्ल्यू ने मारा छापा – देखे विडीओ

उज्जैन में सहायक शिक्षक निकला करोड़पति 26 वर्ष की नौकरी में वेतन मिला 35 लाख संपत्ति मिली करोड़ों की ईओडब्ल्यू ने मारा छापा

 

उज्जैन शिक्षा विभाग के एक सहायक शिक्षक के अंकपात मार्ग स्थित निवास पर उज्जैन ई ओडब्ल्यू ने छापा माराहै शुरूआती तलाशी में ही शिक्षक के पास से करोड़ों की चल अचल संपत्ति मिली है, जबकि उसे 26 साल की नौकरी में वेतन करीब 35 लाख रुपए मिला है। पूरी जांच के बाद संपत्ति कई गुना बडऩे की उ मीद है।

अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी निवासी धर्मेद्र चौहान महाराजवाड़ा स्कूल क्रमांक 2 में सहायक शिक्षक है। उसके घर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा। प्राथमिक जांच में चौहान के घर से नकदी तो माऋ 34 हजार रुपए मिले, लेकिन महालक्ष्मी कॉलोनी में आलीशान मकान,बडऩगर स्थित ग्राम धरेड़ी में करोड़ों की जमीन,ट्रैक्टर,थे्रशर, स्कार्पियों व स्विफ्ट कार के साथ यूको बैंक में लाकर का रिकार्ड मिल गया।

ईओडल्यू एसपी दिपीप सोनी ने बताया कि सहायक शिक्षक के घर छापे में बेनामी संपत्ति का रिकार्ड मिला है। लॉकर खुलने के बाद उसकी स्थिति का पता चलेगा। मामले में संबंधित पर अनुपातहीन केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *