कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन ने 7 रेसकोर्स रोड स्थित फोर मोर शॉट्स बार किया सील।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन ने 7 रेसकोर्स रोड स्थित फोर मोर शॉट्स बार किया सील।
🔸 बंद होने के निर्धारित समय के बाद भी खुला रहा फोर मोर शॉट्स बार। देर रात 1:30 बजे आबकारी टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस समय भी बार में मदिरा का उपभोग जारी था। बार में उपस्थित असामाजिक तत्वों के बीच लड़ाई की घटना भी सामने आई।
🔸 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह ने वर्ष 2022- 23 हेतु बार को जारी की गई अनुज्ञप्ति को निलंबित करने के आदेश किए जारी साथ ही घटना में संलिप्त पाए गए दो असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की रासुका की कार्रवाई।
🔸 कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी संस्था द्वारा हमारे युवाओं को बिगाड़ने का कार्य किया जाए यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा हमारे देश का भविष्य है ऐसी कोई भी संस्था जो इन्हें गलत दिशा और बिगाड़ने के काम में संलिप्त पाए जाएगी उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

फोर मोर शॉट्स बार में घटित हुए घटनाक्रम में मारपीट तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने पर आरोपी इरफान अली उर्फ हैप्पी अली पिता शाकिर अली तथा रणवीर उर्फ रामन नेकिया पिता बाबू आनंद नेकिया के विरुद्ध कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने की रासुका की कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *