इंदौर :फिजियोथैरेपिस्ट ने किया दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, 15 लाख का सोने का लॉकेट चुराने का भी आरोप

इंदौर में दिव्यांग महिला ने फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर पर रेप का केस दर्ज कराया है। महिला एक हाथ से अपाहिज है। महिला ने बताया कि डॉक्टर फिजियोथेरेपी करने उसके घर आता-जाता रहता था। डॉक्टर उससे उम्र में 8 साल छोटा है। उसने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। वहीं मेरा पुखराज लगा 15 लाख रुपए का हार भी चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।

TI मंजू यादव के मुताबिक शक्ति नगर निवासी 42 साल की महिला की शिकायत पर डॉक्टर स्वप्नदीप श्रीमाल(34) निवासी श्री मंगल नगर के खिलाफ रेप करने ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर जब उसके घर आता था। उसने दोस्ती कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। फिर शादी करने से इनकार कर दिया।

महिला के पति की हो चुकी है मौत
पुलिस के मुताबिक महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसका एक हाथ काम नहीं करता था। इसके चलते उसने सितंबर माह में स्वप्नदीप से बात की थी। स्वप्नदीप ने महिला के घर पर आना जाना शुरू किया। यहां दोनों में दोस्ती हो गई ओर उसके बाद कई बार संबंध बनाए।

साेने का लॉकेट भी ले गया

पीड़िता ने यह भी बताया है कि डॉक्टर स्वप्नदीप ने उसे शादी का झांसा देकर उसके घर में रखा एक सोने का लॉकेट भी ले लिया। इसके अंदर बेशकीमती पुखराज लगा हुआ था। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की तो उसने यह बताया कि उसने इस तरह का कोई लॉकेट महिला से नहीं लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *