शैलेश लोढ़ा के ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने पर आया प्रोड्यूसर असित मोदी का रिएक्शन, जानें क्या बोले प्रोड्यूसर

फेमस टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का पॉपुलर शो में से एक है। ये शो कई सालों से चल रहा है और तबसे लेकर अब तक इस शो को दर्शकों का वही प्यार मिलता है। शो के हर किरदार को काफी पसंद किया जाता है। कुछ समय से कई किरदार शो छोड़कर चले गए हैं तो वहीं हाल ही में खबर आई कि शो के अहम किरदार तारक मेहता यानी कि शैलेश लोढ़ा शो छोड़ रहे हैं। इस खबर को सुनने के बाद से फैंस काफी परेशान हैं। वे नहीं चाहते कि शैलेश शो नहीं छोड़ें क्योंकि शो में तारक और जेठालाल की दोस्ती काफी पसंद की जाती है। दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। रील और रियल लाइफ में भी।

क्या बोले प्रोड्यूसर:-अब इन खबरों के बीच प्रोड्यूसर असित मोदी से पूछा गया कि क्या सच में शैलेश शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ रहे हैं। लेकिन इस पर उन्होंने जो जवाब दिया वो काफी कन्फ्यूजन कर रहा है। दरअसल, ई टाइम्स से बात करते हुए शैलेश ने कहा, ‘मेरे सारे एक्टर्स 10 साल से ज्यादा काम कर रहे हैं। मुझे अभी तक नहीं बताया गया है कि शैलेश शो छोड़ रहे। अगर कुछ पता चलेगा तो मैं इस बारे में जरूर आप सभी को अपडेट दूंगा। फिलहाल मेरा फोकस है कि शो को और एंटरटेनमेंट कैसे बनाएं जो दर्शकों को पसंद आए।

क्या है मामला:-शैलेश के शो छोड़ने के पीछे की वजह बताई जा रही है कि शैलेश को लगता है कि उनकी डेट्स का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। शैलेश अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं। वैसे कहा तो ये भी जा रहा है कि शैलेश इस शो की वजह से और कई शोज नहीं कर पा रहे हैं। वह कई शो के ऑफर्स को ठुकरा चुके हैं। वहीं अब भी उन्हें कई मौके आ रहे हैं तो वह उन्हें ट्राई करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स, शैलेश को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शैलेश ने मन बना लिया है।

शैलेश का पोस्ट:-वहीं हाल ही में शैलेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शैलेश ने दरअसल, अपनी एक फोटो शेयर की है और लिखा, हबीब सोज साहब का एक शेर कमाल का है- यहां मजबूत से मजबूत लोहा टूट जाता है। कई झूठे इकट्ठे हों तो सच्चा टूट जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *