Unique Case in MP: बालाघाट में महिला ने एकसाथ चार बच्चे को दिया जन्म

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला अस्पताल में एक महिला ने एकसाथ चार बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों में तीन लड़के और एक बेटी शामिल है। चारों बच्चे और मां स्वस्थ बताए गए हैं। प्रदेश का यह अनोखा मामला है, वहीं बालाघाट जिले यह पहला मामला है।

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़गांव ने बताया कि किरनापुर तहसील के गांव जराही की 26 वर्षीय प्रीति नंदलाल मेश्राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केस चुनौतीपूर्ण तो था ही। आज सुबह 11 बजे ट्रामा यूनिट की विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ. रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम और टीम ने ऑपरेशन किया। प्रीति मेश्राम ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों को एनसीयू में भर्ती किया गया है। बच्चों की सेहत ठीक है। इनमें तीन लड़के और 1 लड़की शामिल है। वहीं परिवार का कहना है कि हमें चार गुना खुशी नसीब हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *