Shah Rukh Khan हुए कोविड पॉजिटिव, बॉलिवुड पर फिर मंडराया कोरोना का साया

एक बार फिर से महाराष्ट्र में कोरोना अपने पैर पसारा रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर के बाद अब शाहरुख खान इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी कोविड से उबरे हैं।

इससे पहले आज (6 मई) को खबर आई थी कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि यही कारण है कि एक्ट्रेस अबू धाबी में पति विक्की कौशल के साथ नहीं गईं।

कार्तिक और आदित्य रॉय कपूर भी पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव:-हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम एक फनी कैप्शन के अपने फैंस को बताया था कि वो कोविड के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- ‘सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।’

दूसरी ओर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में किंग खान ने फिल्मों में अपनी वापसी की घोषणा की हैं। जहां उनकी फिल्में ‘पठान’, ‘डुंकी’ और ‘जवान’ आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *