‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ शो को लेकर इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया हैरतंअगेज खुलासा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी अंजलि मेहता आपको खूब याद होंगी। एक्ट्रेस नेहा मेहता ने तारक मेहता की पत्नी का रोल निभाया था। 12 सालों से जुड़ी रही एक्ट्रेस नेहा मेहता ने कुछ महीनों पहले ही शो को अलविदा कहा है। उनकी जगह अब सुनैना फौजदार अंजलि के रोल में हैं। इतने महीनों बाद अब एक्ट्रेस नेहा मेहता ने बताया है कि शो के मेकर्स ने अब तक उनके पुराने बिल क्लियर नहीं किए हैं। जी हां, एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी छह महीनों की फीस अब तक पेंडिंग है और अभी उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं कि वह कब तक मिलेगी।

नेहा मेहता को नहीं मिले उनकी मेहनत के पैसे:-नेहा मेहता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने करीब 12 सालों तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया और फिर साल 2020 में शो को छोड़ा। लेकिन मेरी आखिर के छह महीनों की फीस अब तक नहीं मिली है। मैंने शो को छोड़ने के बाद कई बार मेकर्स को कॉल किया और इसे लेकर बात की। मैं शिकायत नहीं कर रही हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इसे क्लियर किया जायेगा। मुझे आशा है कि मेरी मेहनत के पैसे जरूर मिलेंगे।’

हिट रही है शैलेश-नेहा की जोड़ी:-बता दें, शो में अंजलि और तारक की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया। शैलेश लोढ़ा और नेहा मेहता साथ में कवि सम्मेलन शो ‘वाह क्या बात है’ भी होस्ट करते थे। दोनों ही जोड़ी ऑनस्क्रीन हमेशा हिट रही है। अब शैलेश लोढ़ा के साथ सुनैना फौजदार स्क्रीन पर दिख रही हैं।

शो में क्या चल रहा है?

बीच में खबरें थी कि शैलेश लोढ़ा भी शो को छोड़ सकते हैं। हालांकि, इस बात में कोई सच्चाई नहीं निकली और एक्टर ने खुद इसे सिरे से नकार दिया। तो वहीं एक्ट्रेस दिशा वकानी शो में दयाबेन के किरदार में अब कभी नहीं लौटेंगी। उनकी जगह दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट किया जा रहा है। दर्शकों को दूसरी दयाबेन का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स का कहना है कि दयाबेन जल्द ही सभी के बीच वापस आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *