
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻बुधवार, ६ जुलाई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:३४
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१४
चन्द्रोदय: 🌝 ११:३७
चन्द्रास्त: 🌜२४:००
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 सप्तमी (१९:४८ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (११:४४ से हस्त)
योग 👉 वरीयान् (११:४३ से परिघ)
प्रथम करण 👉 गर (०७:४३ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (१९:४८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌️❌️❌️
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ११:४४ से २९:२२
रवियोग 👉 ११:२५ से ११:४४
विजय मुहूर्त 👉 १४:४२ से १५:३८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०८ से १९:३२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२२ से २०:२२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:४२
राहुकाल 👉 १२:२२ से १४:०७
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०७:०६ से ०८:५१
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशाशूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (११:४४ तक)
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१९:४८ तक)
भद्रावास 👉 पाताल (१९:४८ से)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 भोजन में (१९:४८ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
विवस्वत् सप्तमी (सूर्य पूजा), विवाहादि मुहूर्त कन्या लग्न प्रातः ११:११ से ११:४२ तक, चूड़ाकर्म (मुंडन) संस्कार+गृह प्रवेश+भूमि-भवन, क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:४९ से दोपहर १२:३२ तक, नींवखुदाई एवं गृहारम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०५:४२ से ०९ :०६ तक, आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:४४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (पू, ष, ण) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २७:५७ से ०६:१२
कर्क – ०६:१२ से ०८:३४
सिंह – ०८:३४ से १०:५३
कन्या – १०:५३ से १३:१०
तुला – १३:१० से १५:३१
वृश्चिक – १५:३१ से १७:५१
धनु – १७:५१ से १९:५४
मकर – १९:५४ से २१:३५
कुम्भ – २१:३५ से २३:०१
मीन – २३:०१ से २४:२५
मेष – २४:२५ से २५:५८
वृषभ – २५:५८ से २७:५३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:२१ से ०६:१२
शुभ मुहूर्त – ०६:१२ से ०८:३४
मृत्यु पञ्चक – ०८:३४ से १०:५३
अग्नि पञ्चक – १०:५३ से ११:४४
शुभ मुहूर्त – ११:४४ से १३:१०
रज पञ्चक – १३:१० से १५:३१
शुभ मुहूर्त – १५:३१ से १७:५१
चोर पञ्चक – १७:५१ से १९:४८
शुभ मुहूर्त – १९:४८ से १९:५४
रोग पञ्चक – १९:५४ से २१:३५
शुभ मुहूर्त – २१:३५ से २३:०१
मृत्यु पञ्चक – २३:०१ से २४:२५
रोग पञ्चक – २४:२५ से २५:५८
शुभ मुहूर्त – २५:५८ से २७:५३
मृत्यु पञ्चक – २७:५३ से २९:२२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर खर्च भी अधिक करना पड़ेगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद उछाल आने से धन की आमद होने लगेगी आज पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। थोक के एवं जमीन के कार्य से जुड़े व्यवसायियों को आज अधिक लाभ मिलेगा। महिलाये परिवार के लिये भाग्यशाली रहेंगी गृहस्थी की सभी उलझनों को सुलझाने में बराबर सहयोग करेगी। आज आप खर्च करने से पीछे नही हटेंगे फिर भी भाई बंधु आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। सेहत बनी रहेगी। आनंद मनोरंजन के प्रसंग बनेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी वैचारिक एवं कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी किसी भी कार्य मे पूर्वानुमान लगाने की खूबी सभी जगह से सम्मान दिलायेगी। आज आपको किसी विशेष प्रयोजन में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है दो पक्षो के झगड़े में भी सुलह करानी पड़ सकती है बेहतर रहेगा इस लफडो से बचे अन्यथा व्यर्थ की मानसिक उलझन होगी। काम-धंधा आज सामान्य रहेगा खर्च निकालने लायक धन आसानी से मिल जाएगा। आज घर के सदस्यों की फरमाइशें खत्म नही होंगी इन्हें पूरा करने में धन खर्च होगा फिर भी शांति नही मिलेगी। महिलाये आज धनवानों जैसी जीवनशैली जीने की सोच के कारण मानसिक दुख सहेंगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में कई दिनों से लटके कार्य पूरे करने की योजना बनाएंगे परन्तु आस-पास का वातावरण में कलह-क्लेश रहने से कोई भी कार्य ठीक से नही कर सकेंगे। घर के सदस्य आपसे किसी ना किसी कारण असंतुष्ट रहेंगे। भाई बंधुओ अथवा आस-पड़ोसी से मामूली बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। वाणी एवं व्यवहार में नरमी रखे अन्यथा परिस्थिति गंभीर होते देर नही लगेगी। महिलाये भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग से नाराज रहेंगे। आज पैतृक संबंधित अथवा अन्य सामूहिक घरेलू कार्य से बचकर रहें अवश्य झगड़ा होगा। धन लाभ कम खर्च अधिक रहेगा संताने उद्दंड व्यवहार करेंगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आप मानसिक उलझनों में फंसे रहेंगे। दिन को शांति से बिताने की योजना पर सगे संबंधी पानी फेर सकते है। घरेलू कार्य के साथ ही रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय के साथ धन भी खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको पैतृक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपकी जीवन शैली धनवानों जैसी रहेगी। दिखावे के ऊपर अधिक खर्च करेंगे इस कारण बाद में पछतावा भी होगा। कार्य व्यवसाय में पिछले दिन की अपेक्षा आज थोड़ी सुस्ती रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आय के साधन सहज सुलभ होंगे। सहयोगी आज कार्यो में सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। संध्या का समय अधिक खर्चीला फिर भी आनंद दायक रहेगा। व्यसन से बचें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताना पसंद करेंगे दिन के आरंभ से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे लेकिन घर मे मेहमानों के अकस्मात आने से थोड़ी असुविधा होगी। काम-धंदे को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे मध्यान तक दौड़धूप भी करेंगे इसके बाद अधिकांश कार्य अधीनस्थ सहकर्मियों का भरोसे चलेंगे फिर भी संतोषजनक लाभ हो ही जायेगा। घरेलू कार्य आज अधिक रहने से महिलाये को थकान शारीरिक शिथिलता की शिकायत रहेगी। मित्रो को छोड़ शेष सभी से आज उदासीन व्यवहार करेंगे। धर्म कर्म में आस्था रहने पर भी ज्यादा समय नही देंगे इसकी जगह आज बाहर घूमना मनोरंजन ज्यादा भायेगा। परिवार के बुजुर्ग एवं संतानों के ऊपर अकस्मात खर्च होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये सुख शांति वाला रहेगा परन्तु मन की चंचलता अधिक रहने से कारोबारी कार्य मे अनिर्णय की स्थिति किसी भी कार्य को सिरे नही चढ़ने देगी। आपके है-परिहास के व्यवहार के कारण लोग आपकी आवश्यक बातों को भी गंभीर नही लेंगे जिससे कार्यो में रुकावट आ सकती है। लाभ पाने के लिये आज गंभीर होना अतिआवश्यक है। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन अकस्मात ही होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा परिजनों को आवश्यकता पूर्ति हेतु खर्च एव थोड़ी दौड़ धूप करनी पड़ेगी परन्तु इससे आपको संतोष ही होगा। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा। किसी से बहस ना करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा। प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करें। जिस कार्य को करने में असमंजस की स्थिति बने उसमे अहम को त्याग किसी अनुभवी की सलाह ले अन्यथा आज छोड़ ही दे फायदे ने रहेंगे। सेहत भी आज नरम गरम रहने से बनी बनाई योजनाए लटकी रहेंगी। स्वभाव में झुंझलाहट रहने के कारण लोग आपसे मन की बात सांझा करने से संकोच करेंगे। काम-धंधे की गति भी मंद ही रहेगी धन लाभ के लिये आज किसी की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक नही होगा। धन संबंधित कार्यो में ज्यादा सावधानी बरतें धोखा होने की संभावना है। उधार आज किसी को भूल से भी ना दें। सेहत की समय पर जांच कराए।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये सम्मान जनक परिस्थितियां बनाएगा। दिन की शुरुआत आज धीमी रहेगी दैनिक कार्य विलंब से पूर्ण होंगे शरीर मे प्रमाद छाया रहेगा इसके विपरीत महिलाये दैनिक कार्य जल्दी पूर्ण कर पूजा पाठ में मग्न रहेंगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी आज आप अधिक गंभीर रहेंगे आरंभिक मंदी के बाद बिक्री में बढ़त होगी धन की आमद भी आशाजनक रहेगी। मध्यान के आस-पास किसी से आर्थिक मामलों को लेकर नोकझोंक हो सकती है गुस्से से बचे अन्यथा हानि होगी। संध्या का समय आज पूर्व नियोजित रहेगा मनपसन्द भोजन वस्त्र अलंकार वाहन सुख मिलने से रोमांचित होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप ज्यादा परिश्रम करने के मूड में नही रहेंगे कार्य करते समय भी ध्यान मनोरंजन एवं आराम की ओर भटकेगा फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की आमद होने से मनचाही वस्तु पर खर्च कर सकेंगे व्यवसाइयों की पुरानी योजना पूर्ण होगी नई पर कार्य आरंभ आज ना करें। पारिवारिक उत्तरदायित्व को आज बखूबी निभाएंगे इसके विपरीत महिलाये धन संचय करने पर ज्यादा जोर देंगे लेकिन अपनी बात आने पर इसे अमल नही करेंगी घरेलू आवश्यकता के साथ सुख के साधनों पर खर्च करेंगी। मध्यान बाद विपरीत लिंगीय आकर्षण बढेगा प्रेम प्रसंगों के लिए समय देंगे खर्च भी करेंगे। असंयमित खान-पान से पेट खराब होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी दिनचार्य अस्त-व्यस्त रहेगी। लेकिन धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे धार्मिक स्थानों की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज भावनाओ में जल्दी भ जाएंगी किसी की भी बातो का जल्दी से विश्वास कर लेंगी इनसे काम निकालना आज बहुत आसान रहेगा। नौकरी वाले लोग अकस्मात कार्य आने से परेशान होंगे लेकिन इसका लाभ भी मिलने से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग आवश्यक कार्यो में भी लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम स्वरूप आज धन की आमद सीमित रहेगी। दूर रहने वाले रिश्तेदारों की चिंता होगी। बुजुर्ग आपके मन की कुछ बाते कहना चाहेंगे परन्तु संकोच वश कह नही सकेंगे इसका ध्यान रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त अन्य अधूरे कार्यो से भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा अपनी अथवा परिजनों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मध्यान तक काम करने की सोच में डूबे रहेंगे परन्तु आलस्य में समय व्यर्थ होगा। कार्य व्यवसाय आज संभावनाओं पर टिका रहेगा आर्थिक मामलों में केवल आश्वासन से काम चलाना पड़ेगा। घरेलू खरीददारी पर खर्च होगा। मनोरंजन की कामना आज मन मे ही रह जायेगी। घरेलू वातावरण शांत रहेगा परन्तु बीच मे कोई गलतफहमी होने से पारिवारिक सदस्य आपस मे भीड़ सकते है धैर्य का परिचय दें। संध्या का समय अपेक्षाकृत शांति से बिताएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहने वाला है आज कार्य सफलता के साथ ही मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज अचानक वृद्धि होगी धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे आलस्य भी आज हद से ज्यादा रहेगा जल्द से किसी कार्य को करने के लिये तैयार नही होंगे परन्तु मध्यान के समय तक अधूरे कार्यो को जल्दी पूर्ण कर लेंगे। तुरंत फल देने वाले कार्यो में निवेश शुभ रहेगा इसके अतिरिक्त कार्यो में धन फंस सकता है। नौकरी वाले लोग आज एकांत में आराम की जिंदगी बिताना पसंद करेंगे लेकिन घरेलू कार्य आने से इच्छा पूर्ण नही हो सकेगी। महिलाये आज मनोकामना पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगी। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 06 जुलाई 2022 बुधवार संवत् 2079 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सायं 07:49 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 11:44 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:35 से 02:15 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा सायं 07:49 बजे से , सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र नक्षत्र मे प्रातः 11:12 बजे से , वर्षा सम विवस्त सप्तमी , सूर्य पूजा , अष्टानिका महापर्व ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
आज का राशिफल
मेष :~ आज के दिन आपको शारीरिक – मानसिक थकान रहेगी । परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता से हताशा होगी । सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे । काम की भाग – दौड़ में परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएँगे । निर्धारित व्यवहार से किसी को हानि न हो इसका ध्यान रखें ।
वृषभ :~ आज आप हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूर्ण करेंगे और सफलता भी मिलेगी । विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे । संतानों के अध्ययन पर खर्च या पूँजी निवेश करेंगे । सरकार से लाभ होंगा ।
मिथुन :~ आज आपके लिए नई योजनाओं को शुरु करने के लिए दिन अनुकूल है । व्यवसायों को सरकार से लाभ और नौकरी वालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । भाई – बंधुओं और पड़ोसियों से सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ्य से मन में नकारात्मक विचार आएंगे । किसी से गलतफहमी होने से मनमुटाव होने से पारिवारिक वातावरण खराब हो जाएगा । खर्च अधिक बढ़ेगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे ।
सिंह :~ आज आप भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण कोई भी कार्य त्वरित पूर्ण करेंगे । समाज में मान – प्रतिष्ठा बढ़ेंगी । फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहं से काम नही बिगाड़े इसका ध्यान रखे ।
कन्या :~ आज के दिन आप शारीरिक अस्वस्थता के साथ मानसिक चिंतित रहेंगे । पारिवारिक मनमुटाव होगा । उग्रवाणी और अहं से किसी के साथ झगड़े न हो , इसका ध्यान रखें । आकस्मिक खर्च होगा । कोर्ट – कचहरी का काम टाले ।
तुला :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक होगा । आय में वृद्धि होगी । मित्रों पर खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी होगा । किसी प्रवास या पर्यटन से दिन रोमांचक बनेगा । रुचिकर भोजन होगा ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक होगा । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । कार्य सफलता सरलता से होगी । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में पदोन्नति होगी । व्यापार के लिए बाहर भी जा सकते है । संतान की प्रगति से संतोष होगा ।
धनु :~ आज आपका स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । शारीरिक आलस्य और अशक्ति हो सकते है । मन व्यग्र रह सकता है । व्यावसाय मे बाधाएं आएगी । संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहे ।
मकर :~ आज आपका आकस्मिक खर्च होगा । क्रोध से दूर रहे । नकारात्मकता को सकारात्मकता से दूर करे । व्यावसाय मे अनुकूलता रहेगी । भागीदारों से मतभेद न हो इसका ध्यान रखे । सरकारी कार्यो में योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आज आप हर कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । प्रवास या पर्यटन के साथ स्वादिष्ट भोजन एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग होंगे । भागीदारों से लाभ होगा । वाहनसुख होगा ।
मीन :~ आज आपमे अधिक मनोबल और आत्मविश्वास रहेगा । शारीरिक स्वस्थ रहेंगे । परिवारिक वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । आवेश और उग्रता स्वभाव से दूर करने के साथ वाणी भी संयमित रखे ।
( डॉ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।