इंदौर। भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशी चंदू शिंदे पर हुआ हमला , विधायक रमेश मेंदोला पहुंचे हीरा नगर थाने – देखे विडीओ

दो नंबर विधानसभा के वार्ड 22 के भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशी चंदू शिंदे पर हमला हुआ है। शिंदे का आरोप है की जब वह रविदास नगर के बूथ पर मौजूद थे तभी अचानक महिलाओं ने हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए कार में बैठ गए, लेकिन महिलाओं और अन्य लोगों ने कार फोड़ दी. शिंदे का कहना है की उन पर हुआ हमला कांग्रेस पद के प्रत्याशी राजू भदौरिया के इशारे पर हुआ है। क्योंकि वह अपनी हार से बौखला गए है. वही हीरानगर थाने पर भाजपा के सैकड़ो समर्थको ने घेराव कर दिया है। वह भदौरिया पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है।

 

वही दूसरी और कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया ने भाजपा के पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे पर बेइमानी करने और पैसों के बल पर मतदाता को खरीदने और बाहुबल दिखाने का आरोप लगाया। इसी के चलते शिंदे की कार को महिलाओं ने घेरा।

भाजपा के कार्यकर्ताओ के ठाणे पर पहुंचने के बाद बड़ी सख्या में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता भी ठाणे पर जमा हो गए है. वही विधयक रमेश मैंदोला भी ठाणे पहुंच गए है. भारी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है. पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने भी पुलिस बल मोर्चा संभाल लिया है और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओ को अलग-अलग कर दिया है. फ़िलहाल इलाके में तनाव की स्थति बानी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *