इंदौर:ट्रैफिक जवान से युवक-युवती की हाथापाई:बाइक रोकने पर भड़की युवती, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल – देखे वायरल विडीओ

इंदौर में बाइक सवार युवक-युवती ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ जमकर हाथापाई की।हंगामें के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

दरअसल, ये घटना गुरुवार शाम की भमौरी क्षेत्र की है। यहां एक चौराहे पर ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ड्यूटी पर तैनात था। उसने बाइक सवार युवक-युवती को रोका तो और गाड़ी गलत तरीके से चलाने की बात कहीं तो वे भड़क गए और पहले युवती ने और फिर युवक ने पुलिसकर्मी के साथ जमकर झूमाझटकी कर दी। इस घटना की जानकारी जब ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने तुरंत इस मामले में संज्ञान लिया और युवक के खिलाफ विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिसकर्मी से युवक-युवती ने की हाथापाई:-ट्रैफिक डीसीपी बसंत कोल ने कहा कि – घटना गुरुवार शाम 6.30 बजे की है। जब ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक के प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह चौराहे पर व्यवस्था संभाल रहे थे। उसी दौरान बाइक से आ रहे युवक-युवती को उन्होंने गाड़ी साइड में लगाने को कहा और गलत तरीके से गाड़ी चलाने की बात कहीं। रंजीत के इतना कहते ही युवती ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद युवती के साथ एक युवक सोहेल ने भी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी।

झूमाझटकी करने वाले युवक पर दर्ज है तीन केस:-ट्रैफिक डीसीपी कोल ने बताया कि युवक और युवती रानीपुरा के रहने वाले है। मारपीट करने वाले 27 साल के युवक सोहेल पर पहले से ही 3 केस दर्ज है। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने पर ट्रैफिक विभाग ने विजय नगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *