
कोविड को लेकर अभी चिंता की कोई बात नहीं– कलेक्टर मनीष सिंह
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि कोविड को लेकर अभी कोई चिंता की बात नहीं है। कोविड पॉजिटिव मरीजों को हॉस्पिटलाइज्ड करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही हैं। घर पर ही कोविड पॉजिटिव ठीक हो रहे हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कोविड का भयवन रूप देखा जा चुका है। इसलिए इसे लाइटली नहीं लेना चाहिए। किंतु अभी जो पॉजिटिव आ रहे हैं उन्हें हास्पिटल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। अभी माइल्ड सिंगटोम्स हैं और एक-दो दिन बुखार आ रहा है। अन्य वायरस की तरह ही कोविड भी असर डाल रहा है। फिर भी सभी को बूस्टर डोज जरूर लगवाना चाहिए। कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी से अपील की है कि बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।