आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग🗓
🌻शनिवार, १६ जुलाई २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३२
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१२
चन्द्रोदय: 🌝 २१:४७
चन्द्रास्त: 🌜०८:०१
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 तृतीया (१३:२७ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (१५:१० से शतभिषा)
योग 👉 आयुष्मान् (२०:५० से सौभाग्य)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१३:२७ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२४:०३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क (२२:५५ से)
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:५१
अमृत काल 👉 ०५:४७ से ०७:१४
विजय मुहूर्त 👉 १४:४२ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०६ से १९:३०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१९ से २०:२०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४३
राहुकाल 👉 ०८:५४ से १०:३९
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १४:०७ से १५:५१
होमाहुति 👉 मंगल
दिशाशूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पाताल (१३:२७ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (१३:२७ तक)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१३:२७ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रावणी चतुर्थी व्रत, संक्रांति सुरक्षा कर्क में २२:५५ से (पुण्यकाल दिन १२:२१ से सायं ०७:१५ तक बांग्ला श्रावण मास आरम्भ, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०७:२६ से ०९:०९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १५:१० तक जन्मे शिशुओ का नाम
धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम शतभिशा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (गो, सा, सि) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २७:१८ से ०५:३३
कर्क – ०५:३३ से ०७:५४
सिंह – ०७:५४ से १०:१३
कन्या – १०:१३ से १२:३१
तुला – १२:३१ से १४:५२
वृश्चिक – १४:५२ से १७:११
धनु – १७:११ से १९:१५
मकर – १९:१५ से २०:५६
कुम्भ – २०:५६ से २२:२२
मीन – २२:२२ से २३:४५
मेष – २३:४५ से २५:१९
वृषभ – २५:१९ से २७:१४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:२६ से ०५:३३
शुभ मुहूर्त – ०५:३३ से ०७:५४
रोग पञ्चक – ०७:५४ से १०:१३
शुभ मुहूर्त – १०:१३ से १२:३१
मृत्यु पञ्चक – १२:३१ से १३:२७
अग्नि पञ्चक – १३:२७ से १४:५२
शुभ मुहूर्त – १४:५२ से १५:१०
रज पञ्चक – १५:१० से १७:११
शुभ मुहूर्त – १७:११ से १९:१५
चोर पञ्चक – १९:१५ से २०:५६
शुभ मुहूर्त – २०:५६ से २२:२२
रोग पञ्चक – २२:२२ से २३:४५
चोर पञ्चक – २३:४५ से २५:१९
शुभ मुहूर्त – २५:१९ से २७:१४
रोग पञ्चक – २७:१४ से २९:२७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। आडंबर के पीछे आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके कारण बाद में समस्या बन सकती है। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। पहले से व्यवस्था ना बनाने का नुकसान उठाना पड़ेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य के कारण कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व नहीं देने पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण संबंदो में खटास आ सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष से झगड़ा होने की संभावना है परन्तु काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें विरोधी आपकी गलती खोजने के लिए आतुर रहेंगे। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज प्रातः काल में किसी परिजन से तकरार होने के कारण दिन भर मन खिन्न रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान करेंगे। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयो का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। धन के अपव्यय करने से बाद में परेशानी उठानी पड़ेगी। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। परिवारक उलझने प्रयास करने पर भी यथावत रहेंगी। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ 🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 जुलाई 2022 शनिवार संवत् 2079 मास श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 01:28 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:09 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 03:10 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:44 से 11:06 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज भद्रा दोपहर 01:28 बजे तक , कर्क संक्रांति , सूर्य कर्क राशि मे रात्रि 10:57 बजे से , पुण्य काल प्रातः 10:57 बजे से , बुध कर्क राशि मे मध्य रात्रि 12:10 बजे से , चंद्रोदय रात्रि 09:47 बजे होगा , मनसा पूजन आरंभ , जया पार्वती व्रत पारणा , पंचक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखे नही तो कोई भी कार्य या संबंध बिगड़ सकते हैं । शारिरीक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक अस्वस्थता में कोई कार्य करने मे मन नही लगेगा । किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे ।

वृषभ :~ आज आपको कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता से हताशा रहेगी । अधिक काम के बोझ से थकान और बेचैनी रहेगी । प्रवास में विघ्न आएंगे । नए कार्य आरंभ नही करे । खानपान का ध्यान रखें ।

मिथुन :~ आज आप शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्ल रहेंगे । परिवार तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी करेंगे । मनोरंजन के लिए सभी साधन उपलब्ध रहेंगे । सुंदर वस्त्र , उत्तम भोजन और वाहन सुख मिलेगा ।

कर्क :~ आज आपको खुशी और सफलता मिलेगी । पारिवार के साथ सुख – शांति से दिन बिताएंगे । नौकरी वालों को लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे । कार्य में यश मिलेगा । स्त्री मित्रों से भेंट होगी ।

सिंह :~ आज आप लेखन , साहित्य में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी । विद्यार्थी उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे । स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धार्मिक परोपकार करके धन्य अनुभव करेंगे ।

कन्या :~ आपको आज हर कार्य में प्रतिकूल लगेगी । स्वास्थ्य खराब होगा । मन चिंतित रहेगा । पारिवार मे अनबन से अशांति रहेगी । सार्वजनिक मानहानि हो सकती है । जलाशय के पास दुःसाहस न करें ।

तुला :~ आज आप शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास होगा । भाई – बंधुओं से अच्छे माहौल में घरेलू चर्चा होगी । व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएँगे । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं । धन लाभ है ।

वृश्चिक :~ आज आपका  पारिवारिक कलह – द्वेष न हो , इसका ध्यान रखें । पारिवार मे गलत फहमियों से बचें । मन में नकारात्मक विचारों से बचे । विद्या प्राप्ति में अवरोध आएगा । अनावश्यक खर्च न हो , इसका ध्यान रखें ।

धनु :~ आज आप शारीरिक – मानसिक स्वस्थ्य रहेंगे । आर्थिक लाभ मिलेगा । कोई तीर्थयात्रा होगी । सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से खुश रहेंगे । दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे ।

मकर :~ आज आपको अधिक परिश्रम में कम सफलता से निराशा होगी । पारिवारिक माहौल अशांत रहेगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । दुर्घटना से बचें । व्यावसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । कोर्ट – कचहरी में संभलकर कार्य करे ।

कुंभ :~ आज आप नए कार्य का आरंभ या उसकी योजना बना सकेगें । नौकरी – व्यवसाय में लाभ होगा । स्त्री मित्र प्रगति में सहायक होगी । आर्थिक लाभ होगा । रमणीय पर्यटन होगा । समाज में ख्याति बढ़ेगी ।

मीन :~ आज आप नौकरी या व्यवसाय में सफलता से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से बहुत प्रसन्न रहेंगे । व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया वसूली होगी । पिता तथा बुजुर्गों से लाभ होगा । आय बढ़ेगी । ( डॉ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *