Indore Breaking : ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, VIDEO:ऑफिस जा रही महिला को कई फीट दूर तक घसीटा – देखे दिल दहलाने वाला विडीओ

 

इंदौर में बॉम्बे हॉस्पिटल के पास दिल दहला देने वाली घटना हुई है।बॉम्बे अस्पताल के पास एक स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचल दिया। जिसके बाद महिला कई फीट दूर तक घिसटती चली गई। उसे तत्काल बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम पलक (26) है, जो एक निजी कंपनी NICT में कम्प्यूटर ऑपरेटर थी। हादसे के वक्त वो स्कूटी से ऑफिस जा रही थी।

पलक सड़क क्रॉस कर रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। सुखलिया निवासी पलक के पिता धर्मेन्द्र ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले नंदानगर में रहने वाले विपिन से हुई थी। तीन साल पहले दोनों अलग हो गए थे। ​​​​​​हादसे के बाद ​पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की है। ट्रक के स्कूटी को कुचलते हुए VIDEO भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *