
विजय नगर इलाक़े स्थित सतगुरु परिणय बिल्डिंग के बाहर रविवार रात को ट्रांस, लाइट हाउस और ड्रिंक एक्सचेंज पब से बाहर निकलने कुछ युवकों का एक युवती से रूपए के लेनदेन की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर युवकों और युवती के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद वह मारपीट पर उतर आए।
विवाद के दौरान युवती ने अनजान गाड़ियाँ गिराना शुरू कर दी और युवकों के बीच मारपीट हो गई।