Couple Fight in Metro: मेट्रो में बुरी तरह लड़ाई करने लगे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, वायरल हुआ Video , देखे वायरल विडीओ

प्रेमी जोड़ों में प्यार के साथ-साथ लड़ाइयां भी खूब होती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों मेट्रो में सफर के दौरान जमकर लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका अपने प्रेमी को मेट्रो के भीतर सरेआम थप्पड़ बरसाती रहती है। किसी ने इस लड़ाई का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इंटरनेट पर वायरल हुया यह वीडियो चलती मेट्रो का है।

 

आप देख सकते हैं कि चलती मेट्रो में एक कपल सफर कर रहा है। इस बीच उन दोनों के बीच न जाने क्या होता है कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड अचानक से एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगते हैं। आप सुन सकते हैं कि लड़की ने अंत में यहां तक कह दिया कि ऐसा लड़का किसी को ना मिले। लड़की ने कहा कि ऐसा लड़का पब्लिक में, मेट्रो में सबके सामने तमाशा कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवक और युवती मेट्रो में गेट के पास खड़े हैं। इसी बीच लड़की अचानक से लड़के को मुक्का मारने लगती है।

बॉयफ्रेंड को थप्पड़ मारती है लड़की
आप सुन सकते हैं कि गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से कहती है कि मुझसे बात मत करो। वहीं लड़का भी पूरे गुस्से में दिखाई देता है। वह गुस्से में कहता है कि जाओ यहां से और मत करो बात। इसके बाद लड़की को बहुत ही ज्यादा गुस्सा आ जाता है। आप देख सकते हैं कि वह लड़के को मुंह पर चांटा मार देती है। इसके बाद लड़का भी उसे थप्पड़ मारता है। फिर लड़की आगे कहती है कि मैं मम्मी को बोलूंगी कि तेरे जैसा लड़के किसी को ना मिले। अंत में आप देख सकते हैं कि मेट्रो का गेट खुल जाता है और दोनों नीचे उतर जाते हैं।

वीडियो को @mandar199325 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है। वीडियो देखकर यह भी पता नहीं चल रहा है कि यह कोई प्रैंक वीडियो है या रियल वीडियो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *