
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻सोमवार, ८ अगस्त २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:५०
सूर्यास्त: 🌅 ०७:००
चन्द्रोदय: 🌝 १५:५३
चन्द्रास्त: 🌜२६:०५
अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 एकादशी (२१:०० से द्वादशी)
नक्षत्र 👉 ज्येष्ठा (१४:३७ से मूल)
योग 👉 इन्द्र (०६:५६ से वैधृति – २७:२५ से विष्कुम्भ)
प्रथम करण 👉 वणिज (१०:२९ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२१:०० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 धनु (१४:३७ से)
मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:४९
अमृत काल 👉 ०६:३१ से ०७:५९
रवियोग 👉 ०५:४० से १४:३७
विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:३०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५१ से १९:१५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०५ से २०:०८
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४४
राहुकाल 👉 ०७:२० से ०९:०१
राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 👉 १०:४२ से १२:२२
होमाहुति 👉 शनि
दिशाशूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (१४:३७ तक)
अग्निवास 👉 पाताल (२१:०० से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 स्वर्ग १०:२९ से १४:३७, पाताल (१४:३७ से २१:०० तक)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व १४:३७)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (२१:०० से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रावण मास चतुर्थ सोमवार व्रत, पवित्रा एकादशी व्रत (सभी के लिए), आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १४:३७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
ज्येष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (या, यी, यू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम मूल नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ये, यो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:०२ से ०६:२४
सिंह – ०६:२४ से ०८:४३
कन्या – ०८:४३ से ११:०१
तुला – ११:०१ से १३:२२
वृश्चिक – १३:२२ से १५:४१
धनु – १५:४१ से १७:४५
मकर – १७:४५ से १९:२६
कुम्भ – १९:२६ से २०:५१
मीन – २०:५१ से २२:१५
मेष – २२:१५ से २३:४९
वृषभ – २३:४९ से २५:४३
मिथुन – २५:४३ से २७:५८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:४० से ०६:२४
शुभ मुहूर्त – ०६:२४ से ०८:४३
मृत्यु पञ्चक – ०८:४३ से ११:०१
अग्नि पञ्चक – ११:०१ से १३:२२
शुभ मुहूर्त – १३:२२ से १४:३७
रज पञ्चक – १४:३७ से १५:४१
शुभ मुहूर्त – १५:४१ से १७:४५
चोर पञ्चक – १७:४५ से १९:२६
शुभ मुहूर्त – १९:२६ से २०:५१
रोग पञ्चक – २०:५१ से २१:००
शुभ मुहूर्त – २१:०० से २२:१५
शुभ मुहूर्त – २२:१५ से २३:४९
रोग पञ्चक – २३:४९ से २५:४३
शुभ मुहूर्त – २५:४३ से २७:५८
मृत्यु पञ्चक – २७:५८ से २९:४०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन असमंजस में बीतेगा। लोगो का व्यवहार आपकी आशा के विपरीत रहेगा मन मे किसी गुप्त कारण से भय बना रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका स्वभाव अत्यंत स्वार्थी रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर केवल मतलब से व्यवहार करेंगे। अपने लाभ के लिए किसी को परेशानी में डालने से नही हिचकेंगे। मध्यान तक व्यवसाय से लेदेकर लाभ होगा इसके बाद विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आनंद से व्यतीत होगा लेकिन आपका अटपटा स्वभाव घर मे कोई नया विवाद खड़ा कर सकता है।
पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहने पर भी किसी भी बात का स्पष्ट जवाब नही देंगे अन्य लोगो को शंकालु दृष्टि से देखेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन भविष्य के लिए आय के साधन बनेंगे आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी। जल्दबाजी में कार्य करने पर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे आगे परेशानी हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिये आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में सेहत को लेकर आशांकित रहेंगे फिर भी कार्य भार के चलते अनदेखी करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ की आशा दिन के आरम्भ से ही लगी रहेगी परन्तु आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा इसका लाभ सम्मान के रूप में अवश्य मिलेगा। आर्थिक विषय संबंधित अधिकांश कार्यो में केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से अत्यंत सतर्कता बरते शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी चोटादि का भय भी है। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण बिखर सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा राहत वाला रहेगा। आज आप दिन के आरम्भ से शांत स्थान की तलाश में रहेंगे। घरेलू वातावरण में भी सुधार आएगा फिर भी बेतुकी बयानबाजी से दूर रहें। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को शारीरिक परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। मध्यान तक धर्य धारण करे इसके बाद स्थिति आपके पक्ष में बनने लगेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको स्वयं अथवा किसी परिचित के कार्य से दौड़धूप करनी पड़ेगी। मध्यान तक सभी कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे सहयोग भी आवश्यकता के समय मिल जाएगा दोपहर बाद कि दिनचार्य आशा के विपरीत रहेगी आकस्मिक नुकसान होने की संभावना है लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से दिन ठीक ही रहेगा। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार कुछ दिन के लिये स्थिगित रखना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी उखड़ा हुआ रहेगा। घर के सदस्य एक दूसरे से किसी गुप्त बात को लेकर डरे रहेंगे। सेहत में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मध्यान तक की दिनचार्य परिश्रम वाली रहेगी किसी कार्य के असफल होने से निराश होंगे लेकिन धर्य ना छोड़े दोपहर के बाद कि स्थिति लाभदायक रहेगी। आपको जिस कार्य मे हानि की संभावना रहेगी उससे भी अकस्मात धन लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार की महिलाये अथवा महिला मित्र आज आपके जीवन मे कुछ विशेष भूमिका निभाएंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी ना किसी का रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप कल्पना की दुनिया की सैर करेंगे अधिकांश कार्य अनदेखी के कारण अस्त-व्यस्त रहेंगे। स्वभाव में धर्य बना रहने से जल्दी से किसी की बातों का बुरा नही मानेंगे लेकिन अति होने पर बख्शेंगे भी नही। व्यवसाय में मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे पूर्ण करने पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपको आज किसी अनचाही परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा दोपहर तक कोई ना कोई उलझन शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रखेगी। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा। छाती संबंधित विकार हो सकते है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिये काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मध्यान तक स्थिति पहले जैसी बनी रहेगी लेकिन इसके बाद सुधार आने से राहत मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे। महिलाये कई दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। आपके पुण्य उदय होने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके आशानुकूल रहेगा दिन का आरंभिक भाग सुस्त रहने से कार्य विलम्ब होगा लेकिन मध्यान तक स्थिरता आने लगेगी कार्यो को गंभीरता से करेंगे। आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये शांत रहेंगी फिर भी मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये भाग्योदय कारक रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक रूप से तरोताजा बने रहेंगे लेकिन घरेलू कार्यो को करने में आनाकानी करेंगे। संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 08 अगस्त 2022 सोमवार संवत् 2079 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात्रि 09:01 बजे तक रहेगी बाद द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:05 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:00 बजे होगा ।ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 02:37 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दोपहर 02:37 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:36 से 09:08 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12 59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा प्रारंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा प्रातः 10:26 से रात्रि 09:01 बजे तक , पवित्रा एकादशी व्रत , झूलन यात्रा आरंभ पूर्वाह्न व प्रदोष की , चतुर्थ श्रावण सोमवार ।।
ज्योतिषाचार्य
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप वाणी और व्यवहार पर संयमित रखे । राग – द्वेष से दूर रहे तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चले । स्वास्थ्य भी संभाले । आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है । रहस्यमय विषयों पर , गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण होगा । गहन चिंतन – मनन शांति प्रदान करेगा ।
वृषभ :~ आज व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी । सहकर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ होगा । प्रतिस्पर्धीयों को आश्चर्य होगा । मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया मेंणसैर करेंगे और प्रियपात्र मन को प्रफुल्लित करेंगे । नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं पर व्यय होगा । मान – सन्मान मिलेगा।
मिथुन :~ आज आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा । कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे । शारीरिक – मानसिक सावघान रहेंगे । मध्याहन के बाद व्यावसायिकों को लाभ हो सकता है । घर में शांति रहेगी । विरोधियों और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष विजयी होंगे ।
कर्क :~ आज आपको हताशा मानसिक अस्वस्थ रहने से शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । प्रवास के लिए अनुकूल नहीं है । जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएँ आएंगी । मध्याहन के बाद सुख – शांति रहेगी । मित्रों से सहयोग मिलेगा , शारीरिक स्फूर्ति रहेगी । अधिक विचार मन को विचलित कर देंगे ।
सिंह :~ आज विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे । धन लाभ होगा । नए कार्य के लिए अच्छा समय है । निवेशकारों के लिए लाभदायक है । परंतु मध्याहन के बाद अधिक सहनशील बनेंगे । मानसिक हताशा होगी । शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड सकता है । पारिवारिक तथा जमीन – जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएँ होंगी ।
कन्या :~ आज आप वाणी पर संयम न रहेगा तो मनदुःख होगा । परिवारिक वाद – विवाद हो सकता है । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद समय अनूकुल होगा । भाई – बंधुओं के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा होगी । बाहर जाने के लिए दिन अच्छा है । भाग्यवृद्धि होगी ।
तुला :~ आज आप वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा । वस्ताभूषण और मनोरंजन के पर खर्च होगा । मध्याहन के बाद मन दुविधा में रहेगा , जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। परिवारिक वाद – विवाद टाले । अहम् को अलग कर व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपका उग्र और असंयमित व्यवहार समस्या में डाल सकता है । सम्बंधियो के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना हो सकती है । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे । आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे ।आत्मविश्वास बढेगा ।
धनु :~ आज आपके पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा । कार्य में पदोन्नति होगी । मित्रों के साथ बाहर जाएंगे । व्यापारी को लाभ होगा । अविचारी कार्य अथवा व्यवहार समस्या में डाल सकता है । व्यावसाय में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दे । वाणी संयमित रखे ।
मकर :~ आज आपका परिवार के साथ आनंद का माहौल रहेगा । व्यवसाय में बढोत्तरी होगी । व्यावसाय में अनुकूल माहौल रहेगा । सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । मध्याहन के बाद मित्रों से भेंट होगी और किसी पर्यटन हो सकता है । आय में वृद्धि होगी । व्यापारी को लाभ होगा ।
कुंभ :~ आप आज के दिन बौद्धिक कार्य , नवसर्जन और लेखन – प्रवृत्ति उलझे रहेंगे । नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं । लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा हो सकती है । व्यवसाय में लाभ होगा । थोडा़ संभलकर चले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
मीन :~ आज आप हितशत्रुओं से सावधान रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यावसाय मे सहयोग मिलेगा । किसी के साथ वाद-विवाद में न पडे । ( डाॅ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।