इंदौर। इंटीरियर डिज़ाइनर महिला ने लगाई फांसी

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की पाश कालोनी में रहने वाली महिला इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पति ने सीसीटीवी कैमरे में देखा और पड़ोसियों को घर भेजा। ताला तोड़ कर पड़ोसी घर में घुसे लेकिन करुणा की मौत हो गई। कमरे से चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 राजेश व्यास के मुताबिक, करुणा स्कीम-114 स्थित कंचन विहार कालोनी में रहती थी।उनके पति उत्तम शर्मा भी बड़े इंटीरियर डिजाइनर हैं। कर्ज होने के कारण पति-पत्नी छुप-छुप कर रहने लगे थे।करुणा सोमवार को ही घर आई थी। दोपहर को उनके पति उत्तम ने काल लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे देखे तो करुणा गले में फंदा लगा रही थी। उत्तम ने तत्काल इमारत में ही रहने वाली वर्षा शाह को काल लगा दिया। विनोद और वर्षा गेंती से चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करुणा को नीचे उतारा। घर के सामने रहने वाली नर्स को बुलाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस भी पहुंच गई। कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें सुसाइड नोट लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *