लसूड़िया पुलिस ने एक मां-बेटी को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया है। दोनों शहर के अलग-अलग थानों में कई लोगों के खिलाफ गैंगरेप और रेप की करीब आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज करवा चुकी थीं। दोनों पर कुछ दिन पहले छह लोगो पर गैंग रेप का आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर 90 लाख रुपए वसूलने का भी आरोप लगा था। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो मामला झूठा निकला था। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।