Indigo Flight में एयर होस्टेस की यात्री से हुई जोरदार लड़ाई, देखें वीडियो

इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस और यात्री के बीच बहस का एक वीडियो सामने आया है। क्लिप में एयर होस्टेस और यात्री दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बहस फ्लाइट में परोसे गए खाने को लेकर हुई थी। मामला तब और बिगड़ गया जब यात्री ने एयर होस्टेस को नौकर कहा। जिस पर एयर होस्टेस कहा- मैं एक कर्मचारी हूं, आपकी नौकर नहीं हूं।

 

घटना का वीडियो वायरल होने पर इंडिगो ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। एयरलाइन के मुताबिक, यात्री ने एयर होस्टेस के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। घटना इस्तांबुल से दिल्ली आ रही फ्लाइट की है।

जानिए क्यों हुआ झगड़ा
दरअसल, ये घटना उस वक्त की है जब केबिन क्रू यात्रियों को खाना परोस रहा था। जिसको लेकर यात्री ने सीधा एयर होस्टेस से ही सवाल शुरू कर दिए। इसके बाद एयर होस्टेस ने यात्री को समझाने की कोशिश की और उससे पहले विनम्रता से बात करने का अनुरोध किया। उसके बावजूद यात्री ने उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने एयर होस्टेस पर चिल्लाते हुए चुप रहने को कहा।

एयर होस्टेस ने यात्री से कहा कि आप क्रू से इस तरह बात नहीं कर सकते। मैं आपको पूरे सम्मान के साथ शांति से सुन रही हूं, आपको भी क्रू मेंबर का सम्मान करना होगा। आप मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते। मैं भी यहां एक कर्मचारी हूं, आपकी नौकर नहीं। इस पर यात्री ने पूछा कि आप क्यों चिल्ला रही हैं। जिसके जवाब में उसने कहा- क्योंकि आप हम पर चिल्ला रहे हैं। इस दौरान दूसरे क्रू मेंबर ने हस्तक्षेप करके मामले को सुलझाने की कोशिश की।

इंडिगो ने दी प्रतिक्रिया
जिस क्रू मेंबर से उस यात्री की बहस हो रही थी वो टीम की लीडर थी। लिहाजा एयरलाइन को इस मसले पर हस्तक्षेप करना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट में यात्री का व्यवहार सही नहीं था। उसने एयर होस्टेस का अपमान किया है। इंडिगो ने कहा कि वे इस घटना को देख रहे हैं। अपने कस्टमर की सुविधा हमारे लिए पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *