
इंदौर में C21 के नजदीक ऑर्बिट मॉल के बाहर दिनदहाड़े गोली चला दी। घटना शक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। यहां प्रॉपर्टी व्यवसायी भादर पटेल पीले रंग की कार में बैठे थे। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार वहां पहुंचे। उन्होंने कार में बैठे भादर पटेल पर ताबड़तोड़ दो से तीन फायरिंग किए। भादर ने जैसे ही कार का दरवाजा खोला दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर एलआईजी की ओर भाग गए। भादर का ऑर्बिट मॉल में प्रॉपर्टी का ऑफिस है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। यहां फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। वहीं भादर पटेल से भी पूछताछ की जा रही है।