इंदौर। बड़ी खबर इंदौर के बीसीएम ग्रुप पर आयकर की बड़ी कार्रवाई हुई।

 

 

बड़ी खबर

इंदौर के बीसीएम ग्रुप पर आयकर की बड़ी कार्रवाई हुई है।

समूह के संचालक राजेश मेहता और उनके परिजनों के प्रतिष्ठान और निवास पर बुधवार सुबह से कार्यवाही चल रही है। अलग-अलग शहरों में 40 से ज्यादा स्थानों पर यह कार्रवाई चल रही है।

समूह का रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़ा इन्वेस्टमेंट है, देश के कई बड़े समूह के साथ इस ग्रुप की भागीदारी है। इंदौर में इस समूह ने कई बड़े प्रोजेक्ट हाथ में ले रखे हैं।

कोकिलाबेन अस्पताल में भी इस समूह की भागीदारी है जिसका उद्घाटन पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने किया था।इनकम टैक्स की कार्रवाई राजेश मेहता ग्रुप के साथ साथ इंदौर के बड़े उद्योगपतियों आनंद लखोटिया और संजय मालिनी ग्रुप पर भी हुई है ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *