BHOPAL NEWS : जन्मदिन का ‘जानलेवा जश्न’,VIDEO: केमिकल वाला स्प्रे करना पड़ा महंगा, बर्थडे बॉय के मुंह में लगी आग – आप भी देखें वायरल वीडियो

दुनिया  में लोग अपना बर्थडे खास बनाने के लिए कई तरह के काम करते हैं। लेकिन कई बार ये सिलिब्रेशन जानलेवा साबित हो जाता हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल से सामने आया है। जिसमें एक बर्थडे पार्टी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ गई। सेलिब्रेशन के दौरान केमिकल वाला स्प्रे करने से बर्थडे बॉय के मुंह में आग लग गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

लेक सिटी में राजभोज ब्रिज पर एक युवक को हैप्पी बर्थडे का जश्न मानना भारी पड़ा गया। युवक अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए जन्मदिन मना रहा था। लेकिन दोस्तों की गलती ने उसे मौत के मुंह तक ले गया। हुआ यूं कि केक और केमिकल वाला स्प्रे करने से बर्थडे बॉय के मुंह में आग लग गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *