मध्य प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,देखे कैसे युवक लापारवाही से पार कर रहा था सड़क – आप भी देखें वीडियो

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,देखे कैसे युवक लापारवाही से पार कर रहा था सड़क

 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी आज राजगढ़ जिले के दौरे पर थे। वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश पुरोहित जी के ग्राम कोडक्या स्थित निवास पर उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद अपने निजी वाहन से वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय भेरूलाल जी पाटीदार के छापीहेड़ा स्थित निवास पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे, तभी जीरापुर शहर में अचानक से एक मोटर साइकिल सवार युवक ने सीधे चलते चलते अचानक से गाड़ी मोड़ कर कारकेड के सामने आ गया और पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी की गाड़ी से टकरा गया। सीसीटीवी फुटेज देखने से भी ये स्पष्ट हो गया कि गलती युवक की ही थी उसके बाद भी पूर्व सीएम ने ततपरता दिखाते हुए अपने वाहन से उतर कर उस युवक को उठाया और स्वयं उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद युवक के सिर पर आई मामूली चोट का इलाज किया। जब तक घायल युवा की अच्छे से मरहम पट्टी नही हो गई तब तक वे अस्पताल पर ही मौजूद रहे। उसके बाद जिस संवेदनशीलता के लिए वे जाने जाते हैं उसी का परिचय देते हुए उन्होंने डॉक्टरों एवं घायल युवक के स्वयं मना करने के बावजूद उसका पूरा चेकअप करवाने उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल लिए रेफर करवाया व जीरापुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष को उस युवा के साथ भोपाल भिजवाया। घायल युवक का भोपाल में अच्छे से इलाज हो सके इसके लिए उन्होंने चिरायु अस्पताल के डॉक्टर से बात की। एक बार फिर से ये सिद्ध हो गया कि दिग्विजय सिंह जी महज सिर्फ एक राजनेता नही हैं बल्कि एक संजीदा व संवेदन शील इंसान भी हैं। और ये संवेदनशीलता का प्रमाण ही है कि वे जीरापुर से लौटकर घायल युवा को देखने अभी चिरायु अस्पताल पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *