
शहर के सिक्का स्कूल चौराहे के पास एक कार से स्टंट करने वाले युवक को लसूडिया पुलिस ने पकड़ा है। युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही चलानी कार्रवाई भी की जा रही है। वही DCP ने मामले में लाइसेंस कैंसिल करने के लिए भी आरटीओ को पत्र लिखने की बात कही है।
लसूड़िया इलाके में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार सवार निर्मित जायसवाल ने कार से स्टंट किए थे। मामले में कुछ लोग ने मौके पर वीडियो बनाए थे। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जब यह वीडियो पुलिस तक पहुंचे तो चौराहे की जानकारी निकालने के साथ ही गाड़ी नंबर पता किया गया। जिसके बाद बॉम्बे अस्पताल के पास रहने वाले निर्मित पुत्र मनीष जयसवाल को पकड़ा गया। वहीं उसकी कार भी जब्त की गई है। DCP संपत उपाध्याय ने मामले में पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त कार के ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही उसके आपराधिक रिकार्ड पता करने के साथ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।