इंदौर। केबिन में हुई कुर्सी तोड़ लड़ाई का VIDEO, व्यापारी-सुपरवाइजर के बीच चले लात-घूंसे – वीडियो वायरल – आप भी देखें वायरल वीडियो

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जमकर मारपीट की घटना हुई , मारपीट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दफ्तर के अंदर दो लोगों के बीच टेबिल कुर्सी तोड़ लड़ाई होते नजर आ रही है और दोनों लोग एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो बिल्डिंग के सुपरवाइजर और व्यापारी के बीच हुई मारपीट का है।

 

केबिन में कुर्सी तोड़ लड़ाई का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक इंदौर शहर के अपोलो टावर में मेंटनेंस जमा न करने की बात को लेकर व्यापारी और बिल्डिंग के सुपरवाइजर के बीच केबिन में मारपीट हो गई। मारपीट की ये घटना केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। व्यापारी का नाम राजेश वाधवानी और सुपरवाइजर का नाम राघवेन्द्र बताया जा रहा है। दोनों केबिन में एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं।

थाने पहुंचा मामला
बताया गया है कि अपोलो टावर में मेंटेनेंस जमा नहीं करने की बात को लेकर व्यापारी राजेश वाधवानी और सुपर वाइजर राघवेंद्र के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते दोनों के बीच केबिन में ही मारपीट होने लगी। कुर्सी तोड़ और टेबल पटलने तक दोनों के बीच मारपीट हुई बाद में किसी ने आकर टावर का सायरन बजाया और दूसरे लोग मौके पर पहुंच गए तब कहीं जाकर मारपीट शांत हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया ये भी जा रहा है कि अपोलो टावर में मेंटनेंस को लेकर होने वाले विवाद और मारपीट की ये कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी यहां पर मेंटनेंस को लेकर झगड़े होते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *