इंदौर। हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर इंदौर में पकड़ाया ।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर राहुल जाट को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अफसरों को उसकी लोकेशन इंदौर में मिली थी। इसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो पिस्टल और 26 कारतूस भी मिले हैं। गैंगस्टर ने पांच साल पहले हरियाणा के झज्जर में दूबलधन माजरा गांव में कॉलेज चुनाव के दौरान लॉ स्टूडेंट की हत्या की थी। इसके बाद से उसने अपनी अलग गैंग बना ली थी। बताया जाता है कि वह दिल्ली के एक मर्डर के मामले मे फरार चल रहा था। इस पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।

असिस्टेंट कमिश्नर राजेश हिंगणकर को जानकारी मिली थी कि हरियाणा का गैंगस्टर राहुल राठौर उर्फ बंजारा इंदौर में आया हुआ है। जो बाइपास इलाके में घूम रहा है। इसके बाद एक टीम बनाकर उसकी पहचान होने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। राहुल के पास से दो पिस्टल और 26 कारतूस भी मिले है। मामले में हरियाणा पुलिस को इंदौर क्राइम ब्रांच ने कॉल कर जानकारी दी है।

लॉ स्टूडेंट के मर्डर में रह चुका है आरोपी
एलएलबी के छात्र वीरेंद्र कादियान की हत्या के मामले में गैंगस्टर विक्की बॉक्सर, जाट कॉलेज में एनएसयूआई के प्रधान राहुल राठौर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हरियाणा पुलिस में एसआई के बेटे और वीरेंद्र की हत्या कॉलेज चुनाव के दौरान की गई थी। हत्या में शामिल दीपक गुरु नेकीराम कॉलेज में एनएसयूआई से प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता था, जबकि वीरेंद्र कादियान पक्ष दीपक धनखड़ को प्रधान बनाना चाहता था। इसी के चलते 23 अप्रैल को वीरेंद्र और दीपक गुरु के साथियों के बीच झगड़ा हुआ था। दीपक गुरु ने केस दर्ज करवाया था कि 25 अप्रैल को वीरेंद्र व साथियों ने उस पर फायरिंग की थी। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने सभी आरोपियों से किनारा कर लिया था। इसके बाद वीरेन्द्र की शीला बाइपास चौक पर नवभारत कैंटीन पर आई-20 कार में सवार होकर आए चाणक्यपुरी निवासी गैंगस्टर विक्की बॉक्सर, उसकी मौसी के बेटे विजय बॉक्सर और दीपक गुरु ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कई वारदातों में आया नाम सामने
राहुल का कई वारदातों में नाम सामने आया है। उसके तार दिल्ली की गैंग से भी जुड़े थे। प्रॉपर्टी विवाद में की गई हत्या में भी राहुल का नाम सामने आया था। इसके अलावा राहुल एक हत्या के मामले में कोर्ट में जज को भी जान से मारने की धमकी दे चुका था। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *