इंदौर।आंधी में तबाह हुआ फरहान अख्तर के कॉन्सर्ट का सेट, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश – आप भी देखें वायरल वीडियो

सुशीला देवी बंसल कॉलेज में बुधवार को फरहान अख़्तर का कॉन्सर्ट होना था, पर शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ चली तेज हवा में साउंड और लाइट सिस्टम गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया। फरहान सुबह 11 बजे ही इंदौर पहुंच गए थे और कार्यक्रम के लिए तैयार थे, लेकिन एलईडी लाइट्स और साउंड डैमेज होने की वजह से कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

किशनगंज थाने से मिली जानकारी के मुताबिक किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। फरहान का कार्यक्रम गुरुवार को भोपाल में है, इसलिए वह यह सूचना मिलते ही भोपाल रवाना हो गए। कॉलेज के प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को यह कार्यक्रम कराने की बात की गई है, पर टीम फरहान से अब तक कोई जवाब नहीं मिल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *