मध्य प्रदेश ।  इस दिन पूरे मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित ।

अब 22 मई को पूरे प्रदेश में महाराणा प्रताप जयंती की छुट्टी रहेगी। मध्यप्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर सामान्य अवकाश की घोषणा कर दी है, सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि पिछले साल 2022 में इसे ऐच्छिक अवकाश किया था, जिसे अब सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 5 अप्रैल 2023 को अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें बताया गया कि राज्य शासन द्वारा 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर जिसे पूर्व में ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था, उसे अब संपूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है।

आपको बतादें कि 5 जनवरी को सीएम हाउस में क्षत्रिय समागम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित करने की घोषणा की थी। चूंकि 19 दिसंबर 2022 को जारी हुई अधिसूचना के अनुसार 22 मई को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया था, जिसे अब सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *