इंदौर। बंबई बाज़ार में बवाल: कई लोगो को लगी चोट; दो-तीन गंभीर घायल – आप भी देखें वीडियो

 

दो-तीन गंभीर घायल, भाजपाई और हिन्दुवादी हुए इकट्ठा, विधायक आकाश विजयवर्गीय और उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ भी पहुंचे

 

बंबई बाज़ार इलाक़े स्थित निहालपुरा में दुकानदार और उसके साथियों ने ग्राहकों के साथ जमकर मारपीट की है। जिसके चलते आठ-दस लोगो को चोट लग गई। पुरुष, महिलाएँ सहित बच्चे भी घायल हुए है। बताया जा रहा है की दुकानदार और मारपीट करने वाले वर्ग विशेष समुदाय से है। विवाद की सूचना मिलने पर भारी संख्या में हिन्दुवादी भी पहुँच गए है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी को लेकर फ़िलहाल सराफ़ा थाने पर हंगामा चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *