अतीक अहमद और अशरफ को मारी गयी इतनी गोलियां, जानिए क्‍या कहती है पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद रविवार देर शाम दफना दिया गया। इससे पहले दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। करीब 3 घंटे पोस्टमॉर्टम चला। पांच डॉक्टरों के पैनल में 3 डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक, अतीक अहमद के शरीर से 9 गोलिया मिलीं. वहीं, अशरफ अहमद के शरीर से 5 गोलियां मिलीं. डॉक्टरों को दोनों के शरीर में कुल 14 गोलियों के निशान मिले हैं. दोनों शवों का पोस्‍टमार्टम डॉक्‍टरों के पैनल ने किया है. इस दौरान पोस्‍टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई.

अतीक अहमद के सिर पर एक गोली लगी और आठ गोलियां उसकी छाती और पीठ पर लगीं. वहीं उसके भाई अशरफ के शरीर में पांच गोलियां पाई गईं. एक गोली चेहरे पर और 4 गोलियां पीठ में आर-पार हो गई थीं. बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से यूपी पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.वहीं आज यानी सोमवार को अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है. उत्तर प्रदेश में 2017 से अब तक सभी 187 एनकाउंटर की जांच कराने की मांग की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *