Firing In Saket Court: दिल्ली के साकेत कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने महिला को मारी 4 गोली – आप भी देखें वायरल वीडियो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में एक महिला पर फायरिंग की घटना सामने आई है।आज दोपहर को दिनदहाड़े एक महिला को 4 गोली मारी गई हैं। आपको बता दें कि महिला को गोली मारने वाला उसका पति ही था। ऐसा बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उसे फौरन एम्स ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया है। वहीं, पुलिस की एक टीम उक्त पुरे मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।

 

साथ ही ऐसा भी बताया जा रहा है कि महिला पर उसके पति ने एक के बाद एक चार गोलियां दागी। इस हमले में महिला पूरी तरह से लहूलुहान होकर नीचे पर गिर गई। आरोपी पति वकील के ड्रेस में कोर्ट पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के दरमियान पहले से कोर्ट में केस चल रहा था। दोनों के रिश्ते आपस में बिल्कुल भी ठीक नहीं थे। महिला का पति किसी बात को लेकर पहले से खुन्नस में बताया जा रहा है।

 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
आपको यहां बता दें कि जख्मी महिला का नाम एम. राधा है। उसकी आयु उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी का नाम कामेश्वर सिंह है, जो सस्पेंडेड वकील है। मिली जानकारी के अनुसार, मुजरिम वकील ने महिला पर कोर्ट नंबर 3 के बाहर 4-5 राउंड फायरिंग की है। उसने सुबह 10:30 बजे फायरिंग की मामले को अंजाम दिया है। इस घटित घटना में एक वकील भी घायल हुआ है। महिला को पेट और हाथ में 3 गोलियां लगी हैं। पुलिस ऑफिसर्स के अनुसार, आरोपी घटना स्थल से फौरन भाग निकला। उसका महिला से पैसे का विवाद है। आरोपी ने महिला के विरुद्ध कोर्ट में धोखाधड़ी का केस भी कराया था। उसी केस की आज साकेत कोर्ट में पेशी थी।

दरअसल फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में भागदौड़ का माहौल रहा। लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए। वहीं, घटना की जानकारी पर पुलिस का एक समूह घटना स्थल पर पहुंचा। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला की हालत काफी नाजुक हैं। घायल महिला को इलाज के लिए एम्स ले गए हैं। इस दौरान घटना को लेकर कोर्ट परिसर में आतंक का माहौल बन गया हैं।

पुलिस की टीम घटना की तहकीकात में जुट चुकी हैं
जैसा की अभी हाल ही में हुई घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफतौर पर दिखाई दे रहा रहा है कि घायल महिला को कुछ लोग उपचार के लिए लेकर जा रहे हैं।इस दौरान महिला दर्द के कारण शोर मचाते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया महिला से अभी तक इस बारे में कोई भी बातचीत नहीं हो पाई है। घायल महिला को घटना स्थल से तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया है।घायल महिला से पुलिस जल्द ही इस पूरी घटना के विषय में पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *