
अपनी समस्याओं से परेशान लोग कई बार अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला उदयपुर में भी सामने आया। जहां हुंडई की क्रेटा कार खरीदने के बाद उसमें आ रही खराबियों से परेशान होकर एक युवक ने अनूठे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करवाया।कार खरीदने के एक से डेढ़ महीने बाद ही इतनी प्रॉब्लम आ गई कि कार खरदीने वाले ने अपना सिर ही पीट लिया. हद तो तब हो गयी जब वह अपने बेटे की सगाई की रस्म करने ससुराल पहुंचा तो वहां भी कार खराब हो गई.
कार को गधे से खिंचवाते हुए युवक पहुंचा शो रूम
उदयपुर के मादड़ी स्थित रामजी हुंडई शो रूम से एक युवक द्वारा खरीदी गयी क्रेटा कार को ख़रीदना इतना भारी पड़ा की उसे नई कार के जरिए अपने बच्चे की सगाई के पहुचने पर भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ गया राजकुमार नाम के इस शख्स कार शोरूम श्रीराम हुंडई प्रबंधन द्वारा किये गए व्यव्हार से दुखी होकर अपना विरोध जताने का अनूठा तरीका खोज निकाला. राजकुमार अपनी नई कार के आगे गधे बांधकर उसे खिचवाते हुए श्रीराम हुंडई शो रूम पर जा पहुंचे और कंपनी के शोरूम और उनके कर्मचारियों के व्यवहार के खिलाफ अपना विरोध जताया.
टॉप मॉडल खरीदा क्रेटा गाड़ी का
राजकुमार की मानें तो उन्होंने हुंडई की क्रेटा कार टॉप सेकेंड मॉडल करीब साढ़े अठारह लाख रुपये में ख़रीदा था. लेकिन कार खरीदने के बाद एक से डेढ़ महीने में ही कार में एक के बाद एक प्रॉब्लम्स आती चली गई. हद तो तब हो गई जब उनकी कार अपने बेटे की सगाई के समय ससुराल के सामने ही बंद हो गई. इसके बाद गुस्साए राजकुमार ने कंपनी को फोन करके कार ले जाने को कहा तो कंपनी ने कार ले जाने के लिए सुबह 9 बजे शाम सात बजे तक का समय बताते. अपनी असमर्थता जता दी इसके बाद राजकुमार पूर्विया का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और दुसरे ही दिन वो अपनी कार को गधों से खिचवाते हुए रामजी हुंडई शो रूम पर पहुच गए.