Video: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई ज़ोरदार झड़प, आईपीएल में मचा बवाल – आप भी देखें वायरल वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात एकाना स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया. आरसीबी की जान विराट कोहली और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज यानी लखनऊ टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर मैदान पर बुरी तरह भिड़ गए।इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात एकाना स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया. आरसीबी की जान विराट कोहली और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज यानी लखनऊ टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर मैदान पर बुरी तरह भिड़ गए।

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच इस तरह की फाइट पहली बार नहीं हुई है. बल्कि इससे पहले भी जब गौतम गंभीर कोलकाता के कप्तान थे तब भी विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर फाइट हुई थी. इससे पहले 17वें ओवर में नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच भी बहस हुई थी. ऐसे में कल के मैच में स्कोर भले ही कम रहा हो लेकिन मैदान पर गर्मी भरपूर देखने को मिली. फिर चाहे वो बैंगलोर का खेमा हो या फिर लखनऊ का. पूरे मैच के दौरान खिलाड़ी काफी आक्रोश में दिखे.

मैच में बैंगलोर ने 18 रनों से जीत दर्ज की. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ की टीम 108 रन ही बना सकी और ये मुकाबला हार गई।

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई जो़रदार झड़प के बाद बीसीसीआई एक्शन में है. बोर्ड ने विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक तीनों खिलाड़ियो पर भारी जुर्माना लगाया है. विराट कोहली और गौतम गंभीर पर मैच फीस का 100 फीसदी तो वहीं नवीन उल हक पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ गए थे. जिसके बाद बीच बचाव में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आना पड़ा. बैंगलोर ने लखनऊ को उसी के घर में 18 रनों से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *