इंदौर। कोर्ट के फैसले से पहले पति ने पत्नी के ख़िलाफ़ रची खौफनाक साजिश, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

 

शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक सिरफिरे पति ने कोर्ट का फैसला आने से पहले ही अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और कोर्ट में भी तलाक का मामला चल रहा है जिसका आखिरी फैसला 3(यानी आज) मई को आने वाला है ।

आखिरी फैसले से पहले ही जान लेने की कोशिश :-पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणपुरा इलाके की रहने वाली 32 साल की महिला अपने पति से अलग रहती है। उसने पति से तलाक का केस लगा रखा है जिसका फैसला 3 (यानी आज)मई को आने वाला है। लेकिन इससे पहले ही पति ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और चाकूओं से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। पति ने पत्नी पर चाकू से कई वार किए हैं जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

सुधरने का मौका मांगा फिर मारे चाकू :-बताया जा रहा है कि कोर्ट का आखिरी फैसला आने से पहले पति ने पत्नी को मिलने के लिए बुलाया था। जब पत्नी पहुंची तो पहले तो पति ने उससे सुधरने का मौका मांगा लेकिन जब पत्नी तैयार नहीं हुई तो पति ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी के पेट में एक के बाद एक कई वार कर डाले और गला भी रेत दिया। इसके बाद पत्नी को मरा मानकर पति उसे खून से लथपथ हालत में वहीं छोड़कर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *