मध्य प्रदेश : अब इनकी की बारी ! एक और पूर्व मंत्री छोड़ सकती है भाजपा , कांग्रेस के इस नेता से मुलाक़ात के बाद अटकलें ।

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियों में नेताओं की आपसी मुलाकात शुरू हो गई है। पन्ना जिले में पूर्व मंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम सिंह महदेले के घर पहुंचे। उन्होंने उनसे मुलाकात की, जिससे पन्ना जिले में चर्चाएं हो रही हैं। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया है।

पन्ना जिले की राजनीति में पूर्व मंत्री कुसुम सिंह महदेले व कांग्रेस के मुकेश नायक का बहुत बड़ा प्रभाव रहा है। दोनों पन्ना जिले की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। कुसुम सिंह महदेले पन्ना विधानसभा व मुकेश नायक पवई विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार 2023 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मुकेश नायक उनके निवास पर मिलने क्यों पहुंचे और इस मुलाकात के मायने क्या हैं। यह तो आने वाला समय बताएगा।

चुनाव के सवाल को टाल गईं महदेले:-उम्र 70 के फार्मूले पर कुसुम सिंह महदेले का बीजेपी ने टिकट काटकर पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दी थी। इस मुलाकात के विषय में दोनों नेताओं ने सौजन्य भेंट बताया है।उन्होंने कहा कि हमारे पुराने राजनैतिक संबंध हैं, इसलिए मिलना जुलना एक-दूसरे के हालचाल जानते रहते हैं। पूर्व मंत्री कुसुम सिंह महदेले से सवाल पूछा कि आप आगे क्या करेंगी। चुनाव लड़ने की क्या तैयारी है, तो उन्होंने कहा कि भविष्य का तो भगवान रामचंद्र जी को भी पता नहीं था। मुझे भी पता नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *